Shafali Verma Records: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर शेफाली वर्मा ने रविवार (20 सितंबर) को एशियन गेम्स 2026 में बल्ले से जमकर गदर काटा. शेफाली ने बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया. उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों पर अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा. 2019 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली शेफाली अपने 118वें टी20I मैच में नाबाद 100 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली.
इस पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और गगनचुंबी 9 छक्के लगाए. शेफाली ने पहला टी20I शतक लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है. उन्होंने एक-दो नहीं, बल्कि एक साथ 7 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. इस पारी के दौरान उन्होंने स्टार भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का भी एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
1. महिला T20I में भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक
22 साल की शेफाली वर्मा ने 49 गेंदों पर अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा. इसी के साथ शेफाली महिला T20I क्रिकेट में भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उनसे पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 गेंदों पर शतक जड़कर यह उपलब्धि हासिल की थी. महिला T20I इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 38 गेंदों पर सेंचुरी लगाई थी.
महिला T20I में सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)
38 – डिएंड्रा डॉटिन (WI-W) बनाम SA-W, सेंट किट्स, 2010
46 – एलिसा हीली (AUS-W) बनाम SL-W, नॉर्थ सिडनी, 2019
47 – टैमी ब्यूमोंट (ENG-W) बनाम SA-W, टॉनटन, 2018
47 – लॉरा वोल्वार्ड्ट (SA-W) बनाम IND-W, जोहान्सबर्ग, 2026
47 – आयशा ज़फ़र (PAK-W) बनाम ZIM-W, कराची, 2026
49 – शेफाली वर्मा (IND-W) बनाम BAN-W, निशिन, 2026
49 – हरमनप्रीत कौर (IND-W) बनाम NZ-W, प्रोविडेंस, 2018
2. एशियन गेम्स में शतक जड़ने वाली पहली महिला बल्लेबाज
शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. शेफाली एशियन गेम्स के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली महिला बल्लेबाज हैं. उनसे पहले किसी महिला खिलाड़ी ने एशियन गेम्स में शतक नहीं लगाया था. इसके अलावा, वह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में शतक बनाने वाली तीसरी भारतीय महिला भी बनी गई हैं.
भारत के लिए टी20I शतक लगाने वाली बल्लेबाज
124 रन – स्मृति मंधाना बनाम हांगकांग, 2026
112 रन – स्मृति मंधाना बनाम इंग्लैंड, 2025
103 रन – हरमनप्रीत कौर बनाम न्यूजीलैंड, 2018
100* रन – शैफाली वर्मा बनाम बांग्लादेश, 2026
3. शेफाली ने तोड़ा स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड
बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी के दौरान शेफाली ने 9 छक्के जड़े और इसके साथ ही वह भारत की ओर से महिला टी20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं. इस मामले में उन्होंने स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. शेफाली के नाम अब टी20 इंटरनेशनल में कुल 104 छक्के हो गए हैं, जबकि मंधाना ने 100 छक्के लगाए हैं. हालांकि, ओवरऑल महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाजों की लिस्ट में शेफाली चौथे स्थान पर हैं.
महिला टी20I में सबसे ज्यादा छक्के
134 छक्के – सोफी डिवाइन
134 छक्के – डिएंड्रा डॉटिन
120 छक्के – चमारी अट्टापट्टू
104 छक्के – शेफाली वर्मा
100 छक्के – स्मृति मंधाना
4. एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज बनीं शेफाली
शेफाली ने 2026 में अपने बल्ले से छक्कों की बारिश करते हुए एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह अब महिला T20I के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. शेफाली ने 2026 में अब तक 35 छक्के लगाए हैं. उन्होंने चमारी अट्टापट्टू का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2024 में 32 छक्के लगाए थे. महिला टी20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चमारी अट्टापट्टू और हरमनप्रीत कौर भी प्रमुख नामों में शामिल हैं.
महिला टी20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के
35 – शेफाली वर्मा, 2026 (14.31)
32 – चमारी अट्टापट्टू, 2024 (17.75)
25 – चमारी अट्टापट्टू, 2026 (19.84)
25 – हरमनप्रीत कौर, 2018 (21)
21 – सोफी डिवाइन, 2018 (15.62)
21 – सोफी डिवाइन, 2020 (18.52)
21 – फातिमा सना, 2026 (15.76)
5. महिला T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय
शेफाली वर्मा महिला T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. शेफाली 2026 में महिला टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में भी दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं. उन्होंने अब तक 815 रन बनाए हैं और इस मामले में वह लौरा वोल्वार्ड्ट से पीछे हैं.
824 रन – लौरा वोल्वार्ड्ट, 2026
815 रन – शेफाली वर्मा, 2026
800 रन – नताशा माइल्स, 2026
779 रन – ईशा ओझा, 2025
779 रन – यास्मीन दासवानी, 2026
763 रन – स्मृति मंधाना, 2024
ये भी पढ़ें- क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर, एशियन गेम्स 2026 में नहीं होगा IND vs PAK महामुकाबला
6. एक पारी में 9 छक्के लगाने वाली बल्लेबाजों की सूची में शेफाली
बांग्लादेश के खिलाफ शेफाली ने अपनी नाबाद 100 रनों की पारी में 9 छक्के लगाए. इसके साथ ही वह महिला टी20I में एक पारी के दौरान 9 छक्के लगाने वाली बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं.
9 छक्के – डिएंड्रा डॉटिन बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2010
9 छक्के – हेले मैथ्यूज बनाम आयरलैंड, 2019
9 छक्के – शेफाली वर्मा बनाम बांग्लादेश, 2026
8 छक्के – सोफी डिवाइन बनाम भारत, 2015
8 छक्के – हरमनप्रीत कौर बनाम न्यूजीलैंड, 2018
7. एक कैलेंडर ईयर में 50+ स्कोर का रिकॉर्ड भी बराबर किया
शेफाली ने 2026 में बल्ले से निरंतरता दिखाते हुए एक कैलेंडर ईयर में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वह इस साल अब तक 8 बार 50+ का स्कोर बना चुकी हैं और स्मृति मंधाना के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.
8 – स्मृति मंधाना, 2024
8 – शैफाली वर्मा, 2026
7 – मिताली राज, 2016
7 – नताशा माइल्स, 2026
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारत-श्रीलंका के बीच गोल्ड की टक्कर, जानें किस दिन खेला जाएगा हाई-वोल्टेज मैच
संबंधित खबरें
IND vs WI: टीम इंडिया 5वें T20 मुकाबले में दर्ज कर सकती है बड़ी जीत
17 mins agoन्यूजीलैंड दौरे पर आसान नहीं होगी टीम इंडिया की राह, संजय बांगर ने चेताया
48 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की मदद कर रही है चेन्नई सुपर किंग्स?
51 mins ago30 साल के खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यान का ऐलान, इस कारण लिया बड़ा फैसला
1 hr agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी खेलेंगे निर्णायक टी20 मुकाबला? पूर्व भारतीय कोच का बड़ा बयान
1 hr agoअजीत अगरकर की जगह सिलेक्टर बन सकते हैं रमेश पोवार
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर मोहम्मद कैफ ने उठाए सवाल
1 hr ago15वीं मंजिल से उल्टा लटकाए गए थे चहल, स्टार खिलाड़ी ने किया खुलासा
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर अब आया नया अपडेट, रेस में राजस्थान आगे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines