Shadman Islam Injury: बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच सिलहट में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान एक भयानक हादसा हुआ, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए. टेस्ट मैच के दूसरे दिन बांग्लादेश के बल्लेबाज शादमान इस्लाम को ऐसी दर्दनाक चोट लगी कि उन्हें स्ट्रेचर से बाहर ले जाना पड़ा. फील्डिंग करते समय शादमान का पैर बुरी तरह मुड़ गया. चोट लगने के बाद वह दर्द से कराहते हुए मैदान पर ही गिर पड़े. उनकी हालत ऐसी थी कि वह अपने पैरों पर चलकर मैदान से बाहर नहीं जा सके. बाद में उन्हें स्ट्रेचर की मदद से बाहर ले जाना पड़ा और फिर स्कैन के लिए अस्पताल भेज दिया गया.
फील्डिंग के दौरान मुड़ा शादमान इस्लाम का पैर
वेस्टइंडीज की टीम इस समय बांग्लादेश के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला सिलहट में खेला जा रहा है, जिसके दूसरे दिन बांग्लादेश के बल्लेबाज शादमान इस्लाम फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए. यह घटना वेस्टइंडीज की पारी के 78वें ओवर में हुई. शादमान एक गेंद का पीछा कर रहे थे, तभी मैदान पर मौजूद ओस के कारण उनका पैर फिसल गया और उनका टखना मुड़ गया. वह तुरंत मैदान पर गिर पड़े और दर्द से कहराते नजर आए. घटना के बाद मेडिकल टीम तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंची और उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया.
स्कैन के लिए भेजा गया अस्पताल
शादमान इस्लाम की चोट इतनी गंभीर थी कि वह खुद चलकर मैदान से बाहर जाने की स्थिति में नहीं थे. शुरुआत में उन्हें सहारा देकर बाहर ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन जब ऐसा संभव नहीं हुआ तो मैदान पर स्ट्रेचर मंगवाया गया. इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया. चोट के बाद शादमान को MRI स्कैन के लिए अस्पताल भेजा गया है. हालांकि, अभी उनकी मेडिकल रिपोर्ट सामने नहीं आई है. स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी चोट की गंभीरता और मैदान पर वापसी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
ये भी पढ़ें- विजय हजारे ट्रॉफी के अगले सीजन में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच विजय दहिया ने दिया जवाब
बांग्लादेश के लिए बड़ा झटका
गौरतलब है कि शादमान इस्लाम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार शतकीय पारी खेली थी. ऐसे में उनका चोटिल होना बांग्लादेश के लिए बड़ा झटका है. अगर वह बल्लेबाजी नहीं कर पाते हैं तो टीम की बल्लेबाजी कमजोर हो सकती है. वहीं, चोट गंभीर होने की स्थिति में उन्हें आगामी मुकाबलों से भी बाहर रहना पड़ सकता है. फिलहाल बांग्लादेशी टीम और उसके फैंस को उनकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है.वहीं, मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम दूसरे दिन 9 विकेट पर 345 रन बना चुकी है. अब सभी की नजरें बांग्लादेश की पारी पर रहेंगी कि शादमान इस्लाम बल्लेबाजी के लिए उतर पाते हैं या नहीं.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ सीरीज के बीच बड़ा उलटफेर, न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी, जानें किसे मिला मौका
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
30 mins agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
55 mins agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
5 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
5 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines