हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

"वो मुझे अपनी गंदी फोटो भेजते थे और कार में...", अनाया बांगर ने किया हैरान करने वाला खुलासा

Anaya Bangar: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कोच संजय बांगर की बेटी अनाया ने चौंकाने वाला आरोप लगाया है। अनाया ने कहा कि कुछ क्रिकेटर उन्हें गंदी तस्वीरें भेजते थे और एक बड़े क्रिकेटर ने उनसे रिश्ते बनाने की बात भी की।

विज्ञापन

Anaya Bangar: भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर इस समय आईपीएल 2025 में कमेंट्री कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच उनकी बेटी अनाया ने एक इंटरव्यू में एक हैरान करने वाला आरोप लगाया है। अनाया बांगर पहले लड़के के रूप में थी, लेकिन अब उन्होंने अपना जेंडर चेंज करवा लिया है और लड़की बन गई हैं। लंदन में कुछ समय रहने के बाद अनाया भारत लौटी हैं और यहां आकर उन्होंने एक इंटरव्यू में बड़े खुलासे किए। अनाया ने बताया कि एक प्रमुख भारतीय क्रिकेटर उनसे संबंध बनाने की बात करता था, जबकि कुछ खिलाड़ी उन्हें गंदी तस्वीरें भेजते थे।

अनाया बांगर का दर्द सामने आया

अनाया बांगर ने लल्लन टॉप को दिए इंटरव्यू में कहा, “क्रिकेटर मुझे गंदी तस्वीरें भेजते थे और कहते थे, ‘चलो कार में, हम तुम्हारे साथ संबंध बनाना चाहते हैं।’ कुछ क्रिकेटर मुझे सबके सामने गालियां देते थे और फिर मेरी तस्वीरें मांगते थे।”

 

अनाया ने यह भी बताया कि जब उन्होंने अपना जेंडर बदलवाया तो उनके पिता ने कहा कि अब तुम्हें क्रिकेट छोड़ देना चाहिए क्योंकि अब क्रिकेट में उनकी कोई जगह नहीं बची है।

विज्ञापन

अनाया को है यह दुख

अनाया बांगर ने बताया कि उन्हें यह दुख है कि महिला क्रिकेट में ट्रांसजेंडर्स को खेलने की इजाजत नहीं है, जबकि उनका टेस्टोस्टेरॉन लेवल एक आम लड़की के बराबर है। अनाया चाहती हैं कि उन्हें महिला क्रिकेट में खेलने की अनुमति मिलनी चाहिए। इस इंटरव्यू में अनाया ने यह भी बताया कि जब वे 8-9 साल की थीं, तो मम्मी की अलमारी से उनके कपड़े निकालकर पहनती थीं। उन्हें हमेशा से लगता था कि वे लड़की हैं।

अनाया बांगर ने किसके साथ खेला है क्रिकेट?

अनाया बांगर ने बताया कि वह आज आईपीएल में खेल रहे कई खिलाड़ियों के साथ खेल चुकी हैं। अनाया ने मुशीर खान के साथ अंडर 14 क्रिकेट खेला है। इसके अलावा, उन्होंने सरफराज खान और यशस्वी जायसवाल के साथ एज ग्रुप क्रिकेट भी खेला है। अनाया ने यह भी बताया कि उन्हें क्रिकेट खेलते समय अपनी पहचान छुपानी पड़ती थी क्योंकि वह पब्लिक की नजरों से बचती थीं। इसके अलावा, उनके पिता संजय बांगर एक पॉपुलर शख्सियत हैं, जिससे भी उन पर दबाव था।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola