हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: कोलकाता में सिर्फ दूसरी बार दिखा ऐसा नजारा, बुमराह की बदौलत हुआ बड़ा उलटफेर

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह के अलावा भारतीय गेंदबाजों ने कमाल कर दिया. कोलकाता में पहले दिन 11 विकेट गिरे. साउथ अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. इस तरह पहले ही दिन कोलकाता में बड़ा नजारा देखने को मिला. ऐसा अब तक इतिहास में केवल दूसरी बार हुआ है.

विज्ञापन

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर से खेला जा रहा है. इस मैच में भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए कमाल कर दिया. भारतीय गेंदबाजों ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका को बैकफुट पर रखा. कोलकाता टेस्ट में भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले दिन ऑलआउट कर दिया. इस बीच कोलकाता में पहले दिन जो कुछ भी देखने को मिला है, वो यहां केवल दूसरी बार हुआ है.

कोलकाता में दूसरी बार हुआ ऐसा नजारा

कोलकाता में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने पहले दिन साउथ अफ्रीका के 10 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया. इसके बाद साउथ अफ्रीका ने पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले यशस्वी जायसवाल के रूप में भारत को पहला झटका दे दिया. इस तरह कोलकाता में पहले दिन 11 विकेट गिरे और ये अब तक के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब कोलकाता में पहले दिन टेस्ट मैच के दौरान 11 विकेट गिरे हों. इससे पहले साल 2019 में ऐसा हुआ था, जब यहां भारत और बांग्लादेश के बीच पिंक बॉल टेस्ट खेला गया था, तब दोनों टीमों के कुल मिलाकर 13 विकेट गिरे थे.

159 रनों पर सिमटी साउथ अफ्रीका टीम

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे मुकाबले के पहले दिन साउथ अफ्रीका 159 रनों पर सिमट गई. कोई भी साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. सबसे ज्यादा रन एडेन मार्करम ने बनाए. उन्होंने 48 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा टोनी जी जोरजी ने 55 गेंदों में 24 रन बनाए. भारतीय गेंदबाजी यूनिट के आगे कोई भी साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- 4 भारतीय रेसलर जिनका WWE में अब वापसी कर पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है!

जसप्रीत बुमराह ने लिए 5 विकेट हॉल

जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले दिन 14 ओवर गेंदबाजी की और 27 रन खर्च कर 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. उन्होंने 5 मेडन ओवर भी फेंके. इसके अलावा मोहम्मद सिराज को भी 2 सफलता मिली. उन्होंने 12 ओवर में 47 रन खर्च कर 2 विकेट लिए थे. इसके अलावा कुलदीप यादव को भी 2 सफलता मिली.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Roman Reigns और John Cena के फैंस के लिए आई बुरी खबर, WWE Survivor Series 2025 में नहीं दिखेगा जलवा!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola