नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने अचानक अपने पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया. एडवर्ड्स लंबे समय से नीदरलैंड्स की कमान संभाल रहे थे. विश्व कप 2023 में भी वह टीम के कप्तान थे. नीदरलैंड्स इन दिनों वनडे विश्व कप 2027 के क्वालीफिकेशन राउंड में भाग ले रही है. ऐसे में एडवर्ड्स का अचानक इस्तीफा देना टीम के लिए भी बड़ा नुकसान माना जा रहा है.
एडवर्ड्स ने क्या कहा?
संन्यास का फैसला करने के बाद एडवर्ड्स ने अपने बयान में कहा “इस तरह अचानक यह खबर देने के लिए माफी चाहता हूं, लेकिन मैं कप्तानी छोड़ने का फैसला कर रहा हूं. इस बारे में हेड कोच रयान कुक और कुछ बाकी लोगों से बात चल रही थी और मुझे लगता है कि यह फैसला लेने का यही सही समय है. मुझे लगता है कि बतौर खिलाड़ी अभी भी मेरे पास टीम को देने के लिए काफी कुछ है. नीदरलैंड की कप्तानी करना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात रही और मैं आगे भी ऑरेंज जर्सी पहनकर खेलना जारी रखूंगा.”
एडवर्ड्स ने नीदरलैंड्स के लिए 56 वनडे मैच में कप्तानी की, जिसमें नीदरलैंड्स ने 24 मैच अपने नाम किए और 29 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा वनडे विश्व कप 2023 में भी नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश को हराकर बड़ा उलटफेर किया था. एडवर्ड्स की जगह पर बास डी लीडे को नीदरलैंड की कप्तानी मिली है.
आईसीसी और जय शाह के फैसले पर उठाए थे सवाल
हाल ही में आईसीसी ने विश्व कप 2027 के लिए क्वालिफिकेशन और फॉर्मेट में बदलाव किए हैं. इसको लेकर एडवर्ड्स ने आईसीसी से कड़ी नाराजगी जाहिर की थी. वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन के जरिए अपनी बात रखते हुए एडवर्ड्स ने आईसीसी पर निशाना साधा था. उनका कहा था कि आईसीसी एक तरफ क्रिकेट को ग्लोबल लेवल पर बढ़ाने की बात करती है. लेकिन दूसरी ओर वह ऐसा नियम बनाते हैं, जो नीदरलैंड्स एसोसिएट देशों के लिए बड़े मंच पर खेलने के मौके को कम कर देता है. साल भर पैसा बहाने के बाद ऐसे बदलाव करना छोटे देशों के लिए दुख की बात है.
ये भी पढ़ें: मिल गया नया ‘हार्दिक पांड्या’, बल्ले और गेंद से मचा रहा गदर
संबंधित खबरें
भारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
13 mins agoIND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
34 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
53 mins agoLIVE: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव
56 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines