Scott Boland IND vs AUS: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया का हाल बेहाल रहा। भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे कंगारू टीम का बैटिंग ऑर्डर दोनों ही पारियों में ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। अपने ही होम ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हार का मुंह देखना पड़ा। इस हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया टीम बिल्कुल भी घबराई हुई नहीं है। यह बयान जोश हेजलवुड की जगह पर एडिलेड टेस्ट में खेलने की तैयारी कर रहे स्कॉट बोलैंड ने दिया है। कंगारू टीम के नए-नवेले गेंदबाज का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत के हर बल्लेबाज के लिए प्लान तैयार कर लिया है।
‘घबराई हुई नहीं है ऑस्ट्रेलिया’
स्कॉट बोलैंड ने कैनबरा में होने वाले प्रैक्टिस मैच का पहला दिन बारिश की वजह से धुलने के बाद पत्रकारों संग बातचीत करते हुए कहा, “हमने एक टीम के तौर पर अलग-अलग भारतीय बल्लेबाजों को लेकर बनाए गए प्लान पर बातचीत की है। मैं उसके बारे में आपको नहीं बता सकता हूं, लेकिन हमारे प्लान पूरी तरह से तैयार हैं। हमारे चेंजिंग रूम में किसी भी तरह का कोई पैनिक नहीं है। जाहिर तौर पर कुछ खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन को लेकर बातचीत हुई और हर कोई अगले मैच में दमदार प्रदर्शन करना चाहता है।”
यशस्वी-राहुल पर क्या बोले बोलैंड?
पहले टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी करके भारतीय टीम की जीत की नींव रखने वाले यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को लेकर भी बोलैंड ने बातचीत की। उन्होंने कहा, “यशस्वी जायसवाल ने काफी शानदार बल्लेबाजी की। केएल राहुल ने भी दूसरी इनिंग में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हम अगले हफ्ते तक प्लानिंग को लेकर बातचीत करेंगे और शायद हमारे प्लान थोड़े बदल भी सकते हैं। मुझे लगता है कि पहले मैच में हमारे गेंदबाजों ने अच्छा काम किया था। शायद पहली और दूसरी इनिंग के बीच में भारतीय गेंदबाजों को लंबा ब्रेक मिला, जिसने मैच में अंतर पैदा किया। वहीं, हमको मिला ब्रेक इतना लंबा नहीं था।”
हेजलवुड की जगह मिल सकता है मौका
स्कॉट बोलैंड को एडिलेड में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में जोश हेजलवुड की जगह टीम में मौका मिल सकता है। हेजलवुड इंजरी की वजह से दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। बोलैंड ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से कुल 10 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 35 विकेट निकाले हैं।
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
11 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
47 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines