Team India: भारतीय टीम इन दिनों जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. अब तक सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा चुका है. भारत ने पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. इसके बाद भारतीय टीम घर लौट आएगी. हालांकि टीम इंडिया की आगामी टी-20I सीरीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, जिसकी बड़ी वजह सामने आई है.
---विज्ञापन---
भारत की आगामी टी-20 सीरीज पर मंडराए संकट के बादल
क्रिकबज की मानें तो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भारतीय टीम को 1 से 13 सितंबर के बीच 6 मैचों की लिमिटेड ओवर सीरीज आयोजित कराने की कोशिश कर रहा है. हालांकि ये सीरीज बीसीसीआई के लिए आसान नहीं होने वाली है, क्योंकि भारतीय टीम का कार्यक्रम पहले से ही फिक्स है. भारत को 13, 15 और 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है. ऐसे में अगर भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा करती है तो अफगानिस्तान सीरीज को आगे बढ़ाना होगा या फिर सीरीज को रीशेड्यूल करना होगा. लेकिन ये इतना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि भारतीय टीम का शेड्यूल काफी बीजी है. टीम को सितंबर में ही एशियन गेम्स 2026 में भी भाग लेना है, जिसके लिए टीम का ऐलान भी हो गया है.
---विज्ञापन---
भारत का बांग्लादेश दौरा टाल दिया गया था
भारत और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक तनाव के कारण बीसीसीआई ने टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा रद्द कर दिया था. लेकिन अब भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते सुधरते हुए दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में बीसीसीआई भारत सरकार की अनुमति के बाद भारतीय टीम को बांग्लादेश के लिए रवाना कर सकती है. भारतीय टीम को 24 सितंबर से एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेना है. इस सीरीज के तुरंत बाद ही 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर सीरीज खेली जाएगी. ऐसे में अब फैंस को बीसीसीआई के फैसले का इंतजार रहेगा.
---विज्ञापन---