IND vs SL: भारतीय टीम फिलहाल श्रीलंका दौरे पर है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से खेला जाना है. इसके बाद भारतीय टीम घर पर ही अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी, जिसके शेड्यूल का भी ऐलान हो चुका है. हालांकि अब शेड्यूल में बड़ा बदलाव हो सकता है और मैच की तारीख बदल सकती है.
बदल सकता है शेड्यूल
13 से 17 सितंबर के बीच भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. अब तक के तय शेड्यूल के मुताबिक 13, 15 और 17 सितंबर को मुकाबले खेले जाएंगे, लेकिन हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान टीम दूसरे मुकाबले की तारीख बदलने पर विचार कर रही है, जो 15 सितंबर को खेला जाना है. अफगानिस्तान इस मुकाबले को 14 सितंबर को खेलने पर विचार कर रही है, क्योंकि 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी है, ऐसे में कई लोगों की इस दिन छुट्टी रहती है. इसलिए लोग अरुण जेटली स्टेडियम में मैच देखने के लिए अधिक संख्या में आएंगे. हालांकि बीसीसीआई की मंजूरी के बाद ही ये फैसला लिया जा सकता है.
अफगानिस्तान कर रहा है मेजबानी
13 से 17 सितंबर तक चलने वाली सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. हालांकि ये पहला मौका है जब अफगानिस्तान भारतीय जमीन पर टीम इंडिया की ही मेजबानी करेगा. इससे पहले अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे औ न्यूजीलैंड जैसी टीमों की भारत में मेजबानी की है. एशियन गेम्स 2026 से पहले दोनों देशों की तैयारियों को लेकर ये सीरीज अहम मानी जा रही है. इस सीरीज बाद ही भारतीय टीम जापान रवाना होगी, भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 में सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलेगी. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है और श्रेयस अय्यर ही टीम की कमान संभालेंगे.
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
17 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines