Team India: भारत में क्रिकेट को पसंद करने वाले फैंस करोड़ों की संख्या में मौजूद है। कहना गलत नहीं होगा कि भारत में सबसे ज्यादा क्रिकेट को पंसद किया जाता है। टीम इंडिया में शामिल होने के लिए खिलाड़ी दिन रात खूब मेहनत करते हैं। हालांकि इसके बाद भी भारतीय टीम में कई खिलाड़ियों को मौका नहीं मिलता है। इसके पीछे की वजह कड़ी प्रतिस्पर्धा है। भारत के कई खिलाड़ी टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल होने के बाद भी अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पाते हैं। ऐसे में आज हम 2 खिलाड़ियों की बात करेंगे, जिन्हें भारतीय टीम में मौका तो मिलता है। लेकिन वह प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाते हैं।
सौरभ कुमार
यूपी के बाएं हाथ के फिरकी गेंदबाज सौरभ कुमार को टीम इंडिया में कई बार मौका मिल चुका है। साल 2024 की शुरुआत में सौरभ को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में भी भारतीय स्क्वाड में शामिल होने का मौका मिला। लेकिन रोहित शर्मा ने उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं दी। सौरभ लगातार घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सौरभ का प्रथम श्रेणी में शानदार आंकड़ा भी रहा है।
उन्होंने अब तक खेले गए 71 मैच में 307 विकेट झटके हैं। जबकि लिस्ट A के 35 मैच में उन्होंने 49 विकेट हासिल किए हैं। वहीं 33 टी-20 मैच में उन्होंने 24 विकेट झटके हैं। शानदार प्रदर्शन के बाद भी सौरभ को मौका नहीं मिलता है। इसके पीछे की वजह साफ है कि इन दिनों भारतीय टेस्ट टीम के लिए रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल बतौर बाएं हाथ के फिरकी गेंदबाज के रूप में कमाल कर रहे हैं।
अभिमन्यु ईश्वरन
बंगाल के 29 वर्षीय बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन भी टीम इंडिया के स्क्वाड में कई बार शामिल हुए हैं। लेकिन अब तक उन्हें भारतीय टीम की टेस्ट कैप पहनने का मौका नहीं मिला है। घरेलू टूर्नामेंट में रनों का अंबार लगाने वाले अभिमन्यु ईश्वरन को साल 2023 में साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया था। 2 टेस्ट मैच की खेली गई इस सीरीज में अभिमन्यु को अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला। हाल ही में उन्होंने दलीप ट्रॉफी 2024 में भी शानदार प्रदर्शन किया था।
उन्होंने अपने दूसरे मैच में 157 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अब तक खेले गए 96 प्रथम श्रेणी मैच में उन्होंने 48.18 की औसत के साथ 7180 रन बनाए हैं। इसके अलावा 88 लिस्ट A मैच में उन्होंने 47.49 की औसत के साथ 3847 रनों को अपने नाम किया है। वहीं 34 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 976 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी खिलाड़ियों की शर्मनाक हरकत! चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में चीन को किया सपोर्ट, बुरी तरह हुए ट्रोल
संबंधित खबरें
400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
6 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
20 mins agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
25 mins agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
1 hr agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
1 hr agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
2 hrs agoबेन डकेट ने दोहराया सचिन तेंदुलकर वाला कारनामा, श्रीलंका के खिलाफ ठोका शतक
2 hrs agoजसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines