Saud Shakeel PSL 2025: आईपीएल 2025 की तरह भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में इस समय पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का घमासान जारी है। शुक्रवार को इस लीग में कराची किंग्स ने नेशनल स्टेडियम में खेल गए मैच में क्वेटा ग्लेडिएटर्स को 56 रनों से मात दी। मैच के दौरान क्वेटा ग्लेडिएटर्स के कप्तान सऊद शकील ने एक ऐसी पारी खेली, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल इस मैच में ओपनिंग करने वाले शकील ने पूरे 20 ओवर खेले और फिफ्टी तक नहीं जमा सके।
ग्लेडिएटर्स को मिला था 176 रनों का टारगेट
मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली कराची किंग्स ने शानदार फॉर्म में चल रहे जेम्स विंस की एक और शानदार पारी के दम पर 175 रन बनाए। टीम के लिए विंस ने सिर्फ 47 गेंदों पर 70 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उनके अलावा टीम के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने 31 जबकि सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने 27 रनों की धुआंधार पारी खेली। इसके अलावा आखिरी ओवर में मोहम्मद नबी ने 12 गेंदों पर 18 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 170 के पार पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 के बीच मैच फिक्सिंग को लेकर BCCI का बड़ा फैसला, इस टीम के मालिक पर लगाया बैन
टीम को जीत नहीं दिला सके शकील
कराची किंग्स को मिले 176 रनों के टारगेट के जवाब में ग्लेडिएटर्स की शुरुआत खराब रही, जहां टीम ने 50 रनों से पहले ही अपने छह विकेट गंवा दिए थे। हालांकि कप्तान शकील ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई सहयोग नहीं मिला। शकील की पारी में सिर्फ तीन चौके आए, जो निश्चित तौर पर टी-20 क्रिकेट की स्लो पारियों में से एक है।
सुनील गावस्कर भी खेले थे ऐसी पारी
सऊद शकील से पहले भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर भी 1975 के वर्ल्ड कप के दौरान ऐसी ही एक पारी खेले थे। तब उन्होंने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ 174 गेंदों पर 36 रन बनाए थे। उनकी पारी की खासियत यह थी कि वो आखिर तक आउट नहीं हुए थे। इस मैच में टीम इंडिया को 202 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी थी।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: RCB के नाम एम चिन्नास्वामी में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लगातार कर रही हार का सामना
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
35 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines