बांग्लादेश सीरीज में नहीं मिला घातक बल्लेबाज को मौका, अब इस टूर्नामेंट में मचाया कोहराम

Sarfaraz Khan: बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज में सरफराज खान को मौका मिला था। लेकिन उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली। अब सरफराज खान ने ईरानी ट्रॉफी में अपना जलवा बिखेरा है।

Sarfaraz Khan (1)

Sarfaraz Khan: रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। इस सीरीज में भारतीय टीम के लगभग सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में दिखे। बांग्लादेश के खिलाफ सरफराज खान को भी मौका मिला था। लेकिन उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं मिल सकी। हालांकि अब सरफराज ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए ईरानी ट्रॉफी 2024 में धमाल मचाया है।

सरफराज खान की शानदार पारी

घरेलू क्रिकेट में अक्सर रनों का अंबार लगाने वाले सरफराज खान इन दिनों ईरानी ट्रॉफी 2024 में भाग ले रहे हैं। उन्होंने मुंबई की ओर से हिस्सा लेते हुए रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ पहले दिन ही नाबाद अर्धशतकीय पारी खेल दी। मुंबई के लिए नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए सरफराज पहले दिन 88 गेंदों में 54 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 6 चौके भी अपने नाम कर लिए हैं।

सरफराज को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण स्क्वाड में शामिल होने के बाद भी प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। हालांकि अब इस युवा खिलाड़ी ने ईरानी ट्रॉफी में अपने बल्ले का जौहर दिखाया है।

टीम इंडिया के लिए कर चुके हैं दमदार प्रदर्शन

सरफराज खान को साल की शुरुआत में खेली गई इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज में मौका मिला था। आखिरी तीन मुकाबले में उन्हें अंतिम एकादश में जगह भी दी गई। उन्होंने इस दौरान शानदार बल्लेबाजी की थी। सरफराज ने 3 टेस्ट मैच में 50 की औसत के साथ 200 रन बनाए थे। इस दौरान मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ने 3 अर्धशतक अपने नाम किए थे। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि सरफराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में मौका मिलता है या नहीं।

शानदार हैं घरेलू आंकड़े

सरफराज खान ने अब तक अपने घरेलू करियर में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक खेले गए 50 प्रथम श्रेणी मैच में 66.39 की औसत के साथ 4183 रन बनाए हैं। वहीं लिस्ट A में उन्होंने 34.94 की औसत के साथ 629 रन बनाए हैं। इसके अलावा 96 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी के बल्ले से 22.41 की औसत के साथ 1188 रन निकले हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ