Sarfaraz Khan: सरफराज खान के लिए साल 2024 शानदार रहा था। साल की शुरुआत में रोहित शर्मा ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैच की टेस्ट सीरीज के आखिरी तीन मैच के लिए टीम इंडिया में शामिल किया था। इस सीरीज में सरफराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 अर्धशतक अपने नाम किए थे।
इसके बाद उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 मैच की टेस्ट सीरीज में मौका दिया गया है। उन्होंने पहले मैच में शानदार खेल दिखाया था। ऐसे में अब आगामी आईपीएल ऑक्शन में सरफराज खान की किस्मत दोबारा चमक सकती है।
आईपीएल में लग सकती है सरफराज पर बोली
सरफराज खान ने अपना आखिरी आईपएल मैच साल 2021 में खेला था। उन्होंने अपना आखिरी मैच दिल्ली के लिए खेला था। 2021 सीजन के बाद उन्हें आईपीएल में खेलते हुए नहीं देखा गया है। लेकिन अब आगामी आईपीएल 2025 में वह किसी फ्रेंचाइजी के साथ दिख सकते हैं, क्योंकि सरफराज खान ने अपने हालिया प्रदर्शन से खासा प्रभावित भी किया है।
खास बात ये है कि इस बल्लेबाज ने टेस्ट में आक्रामक बल्लेबाजी की है। इसके अलावा आईपीएल मेगा ऑक्शन में ऐसी कई फ्रेंचाइजियां होंगी, जो सरफराज खान को मौका दे सकती है। सरफराज पर पंजाब किंग्स, आरसीबी के अलावा केकेआर बोली लगा सकती है।
ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में सरफराज खान ने मुश्किल परिस्थिति में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने दूसरी पारी में 150 रन बनाए थे। इसके अलावा ईरानी ट्रॉफी में उन्होंने मुंबई के लिए 222 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस लिहाज से भी फ्रेंचाइजियां सरफराज पर मेहरबान हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: हार के बाद रोहित-विराट के लिए आया खास संदेश! करना होगा ये काम
आईपीएल करियर पर एक नजर
सरफराज खान ने अपने आईपीएल करियर में 23.21 की औसत के साथ 441 रन बनाए हैं। अपने आईपीएल करियर में उन्होंने 1 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। सरफराज दिल्ली के अलावा आरसीबी की ओर से हिस्सा ले चुके हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सरफराज-नीतीश रेड्डी को मिली टीम में जगह
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
7 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
8 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
9 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
9 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
11 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines