Sarfaraz Khan IND vs AUS: 22 नवंबर से शुरू होने जा रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के आगाज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। सरफराज खान प्रैक्टिस के दौरान बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं। नेट्स में गेंद सरफराज की दाईं कोहनी पर आकर लगी, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। सरफराज की इंजरी कितनी गंभीर है इसका अभी पता नहीं लग सका है, लेकिन सीरीज की शुरुआत से पहले यह भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय जरूर बन गया है। सरफराज भारतीय टीम के साथ पहली बार ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं।
सरफराज हुए चोटिल
पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। प्रैक्टिस सेशन में टीम के बल्लेबाज सरफराज खान बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं। नेट्स में बैटिंग करते हुए गेंद सरफराज के दाईं कोहनी में जाकर लगी, जिसकी वजह से वह काफी दर्द में दिखाई दिए और उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा। सरफराज की इंजरी ने टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, दाएं हाथ के बल्लेबाज की इंजरी कितनी गंभीर है इसका अभी पता नहीं लग सका है। सरफराज का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में कुछ खास नहीं रहा था। बेंगलुरु में 150 रन की पारी खेलने के बाद वह बाकी चार इनिंग्स में बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे।
अच्छी लय में दिखाई दिए कोहली
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के आगाज से पहले प्रैक्टिस सेशन में विराट कोहली ने जमकर पसीना बहाया। कोहली नेट्स सेशन के दौरान अच्छी लय में भी दिखाई दिए और वह काफी बढ़िया तरीके से बॉल को टाइम करते हुए दिखाई दिए। विराट का कंगारू सरजमीं पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने जबरदस्त वेलकम किया है। हर तरफ विराट के नाम की ही चर्चा है। कोहली के टेस्ट करियर के लिए इस सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा था। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर कोहली का रिकॉर्ड दमदार रहा है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: भारत ने आखिरी ओवर में दर्ज की रोमांचक जीत
9 mins agoIND vs NZ: भारत के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स ने मचाया तहलका
30 mins agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में 100 छक्के जड़कर रचा इतिहास
40 mins agoन्यूजीलैंड में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 8 गेंद खेलकर लौटे पवेलियन
1 hr agoतिलक वर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने पूरा किया T20I में शानदार तिहरा शतक
2 hrs agoसूर्यवंशी बने NZ के खिलाफ इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी के बाद झटका पहला विकेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में हुई वापसी, ईशान किशन की ली जगह
4 hrs ago'मुझसे कोई उम्मीद नहीं...', टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बयान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines