हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: कोलंबो पहुंचते ही सरफराज खान का धमाका, गॉल टेस्ट में खेलना लगभग तय!

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में सरफराज खान को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. सरफराज ने श्रीलंका पहुंचते ही अपने बल्ले के साथ धमाल मचा दिया. ऐसे में अब उनका प्लेइंग 11 में खेलना लगभग तय माना जा रहा है.

विज्ञापन
Image Credit: X

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से खेला जाना है. भारतीय टीम श्रीलंका पहुंचकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को टीम में शामिल किया गया है. सरफराज कोलंबो पहुंच गए और टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं. उन्होंने अब अपनी बल्लेबाजी से कमाल कर दिया है.

सरफराज ने बैटिंग से किया प्रभावित

गॉल टेस्ट मैच से पहले सरफराज ने कोलंबो की स्पिन फ्रेंडली पिच पर खुलकर बल्लेबाजी की. उन्होंने फिरकी गेंदबाजों का डटकर सामना किया. नेट सेशन के दौरान उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की. स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ वह घरेलू क्रिकेट में भी शानदार बैटिंग करते हैं. उन्होंने हर्ष दुबे, तनुष कोटियन और शिवांग कुमार के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की.

सरफराज ने कोलंबे के मैदान पर स्ट्रेचिंग और वॉर्म-अप अभ्यास के बाद रनिंग अभ्यास किया. इसके बाद फील्डिंग कोच शुभदीप घोष के साथ उन्होंने पिच के नजदीक कैचिंग प्रैक्टिस की. उन्होंने लगभग 15 मिनट तक कैचिंग प्रैक्टिस की.

विज्ञापन

मिल सकता है प्लेइंग 11 में मौका

सरफराज खान की इस पूरी प्रकिया को देखकर ऐसा लग रहा है कि उनका प्लेइंग 11 में खेलना लगभग तय है. मैनेजमेंट उन्हें नंबर 6 पर खिला सकती है. उन्हें ध्रुव जुरेल की जगह पर मौका मिल सकता है. जुरेल ने अभ्यास मैच में भी खराब बल्लेबाजी की थी और वह ऑफ स्पिनरों के खिलाफ लगातार संघर्ष करते हुए देखे गए थे. इस लिहाज से भी सरफराज खान को अजमाया जा सकता है. अब तक सरफराज ने भारत के लिए 6 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 37.10 की औसत के साथ 371 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 150 रन है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola