India vs England Sara Tendulkar Chants Ranchi Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे रांची टेस्ट मैच के दौरान सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर फिर सुर्खियों में आ गई हैं। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए थे। गिल के आते ही फैंस ने सारा तेंदुलकर के नाम की नारेबाजी शुरू कर दी। इसके कारण से सारा तेंदुलकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर भी हर तरफ सारा-सारा छाई हुई हैं। चलिए हम आपको बताते हैं फैंस सारा को लेकर क्या नारेबाजी कर रहे थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रांची टेस्ट से बाहर रहकर भी बुमराह ने निभाई भूमिका, आकाश दीप के डेब्यू में ‘बूम-बूम’ का जलवा
गिल के आते ही बदला फैंस का मूड
रांची टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम बल्लेबाजी करने के लिए उतरी। भारत के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चल सका और वह सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रोहित शर्मा के बाद भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए। गिल ने पिछले मुकाबले में भी शानदार पारी खेली थी। खिलाड़ी राजकोट टेस्ट में 91 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस कड़ी में आज जब गिल बल्लेबाजी के लिए आए तो फैंस ने सारा तेंदुलकर को लेकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। फैंस नारा लगा रहे थे कि ‘हमारी भाभी कैसी हो, सारा भाभी जैसी हो’।
ये भी पढ़ें:- CCL 2024: कॉलेज छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, 10 हजार स्टूडेंट्स को मिलेगा फ्री क्रिकेट मैच टिकट, जानें प्रोसेस
गिल ने मुश्किल से बचाई अपनी जगह
शुभमन गिल लंबे समय से फॉर्म में नहीं चल रहे थे। खिलाड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई थी कि उन्हें भारतीय टीम से बाहर किया जा सकता है। खिलाड़ी के बल्ले से 10 से अधिक टेस्ट पारियों में एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं निकली थी। लेकिन इन चर्चाओं के बीच इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में गिल ने शानदार शतकीय पारी खेली। गिल ने इस मैच में शानदार 104 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 2 छक्के भी निकले थे। शतकीय पारी खेलने के बाद गिल एक बार फिर से टीम का भरोसा जीतने में कामयाब रहे और अपनी जगह टीम में मजबूत कर ली।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘इसको तो हिंदी आती ही नहीं’ सरफराज खान ने शोएब बशीर के लिए मजे
राजकोट में भी चला था गिल का बल्ला
इस एक पारी के बाद गिल अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। गिल ने इसी मैच की दूसरी पारी में 34 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में भी गिल ने 91 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में गिल ने खराब फॉर्म के कारण जो भरोसा खो दिया था, उसे फिर से पा लिया है।
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
2 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
3 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
4 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
4 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines