Sara Tendulkar पर मधुमक्खी ने किया हमला, सामने आई तस्वीर

Sara Tendulkar Viral Photos: सारा तेंदुलकर इन दिनों लंदन में पिकनिक मना रही है। इस दौरान सारा के साथ एक हादसा होने से बच गया। दरअसल सारा पर मधुमक्खी ने हमला कर दिया था।

sara tendulkar

sara tendulkar

Sara Tendulkar Viral Photos: भारतीय टीम के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर सारा तेंदुलकर की वीडियो और तस्वीरें सामने आती रहती है। सारा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सारा का ड्रेसिंग स्टाइल और उनकी खूबसूरती किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। इन दिनों सारा पिकनिक मनाने के लिए पहुंची है। जिसकी वीडियो और तस्वीरें सारा ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। वहीं पिकनिक के दौरान सारा एक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची है।

विज्ञापन

मधुमक्खी ने कर दिया था हमला

दरअसल पिकनिक के दौरान के पल को सारा तेंदुलकर अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर रही थी। इस दौरान एक मधुमक्खी सारा के पास आ जाती है जिससे सारा थोड़ी डर भी जाती है। हालांकि मधुमक्खी सारा को काट नहीं पाती है। ये वाकया भी कैमरे में कैद हो जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जिसको सारा तेंदुलकर ने फैंस के साथ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। दरअसल सारा तेंदुलकर इन दिनों लंदन में पिकनिक मना रही है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पंजाबी सिंगर करण औजला लाइव कॉन्सर्ट की वीडियो भी शेयर की है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sara Tendulkar (@saratendulkar)

शुभमन गिल के साथ रिलेशनशिप की उड़ चुकी हैं अफवाहें

सारा तेंदुलकर और टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल के रिलेशनशिप की अफवाहें अक्सर सोशल मीडिया पर उड़ती रहती है। वनडे विश्व कप 2023 के बाद से इन दोनों को लेकर काफी चर्चाएं चली थी। हालांकि इन दोनों की तरफ से आजतक इसको लेकर कुछ बोला नहीं गया है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इन दोनों लेकर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। टीम इंडिया के मैचों के दौरान कई बार सारा तेंदुलकर को स्टेडियम में बैठकर मैच देखते हुए देखा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ