Sara Tendulkar: आईपीएल 2025 का धूम धड़ाका जारी है। कुल 10 टीमें खिताब जीतने के लिए एक मैदान पर पसीने बहा रही हैं। अब तक खेले गए मुकाबले में आरसीबी और पंजाब किंग्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। दोनों टीमों ने अब तक खेले गए दो मैचों को अपने नाम किया है। आईपीएल में अकसर मुंबई इंडियंस का समर्थन करने वाली सारा तेंदुलकर ने एक टीम खरीदी है, जो चर्चा का विषय बन गया है।
सारा तेंदुलकर ने खरीदी टीम
दरअसल ग्लोबल ई क्रिकेट प्रीमियर लीग में सारा तेंदुलकर ने एक टीम खरीदी है। उन्होंने मुबंई ग्रिजलीज को खरीदा है। बता दें कि ये एक गेमिंग लीग है, जिसमें 10 टीमें हिस्सा लेती हैं। वह इस टीम की आधिकारिक मालकिन बन गई हैं। बता दें कि सारा क्रिकेट की बहुत बड़ी फैन हैं। वह अकसर मैदान पर भारतीय टीम और आईपीएल में मुंबई इंडियंस का सपोर्ट करते हुए नजर आती रहती हैं। सारा के पिता सचिन तेंदुलकर आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। मौजूदा दिनों में उनके भाई अर्जुन भी इसी टीम का हिस्सा हैं। इसलिए शायद सारा भी मुंबई को खुलकर सपोर्ट करती हैं।
चर्चा में रहती हैं सारा तेंदुलकर
सारा तेंदुलकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर वह अपनी पोस्ट से फैंस को खूब मनोरंजन करती हैं। हाल ही में सचिन ने सारा को बड़ी जिम्मेदारी दी थी। उन्हें सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन का डायरेक्टर बनाया गया था। इस मौके पर सचिन ने सारा पर गर्व किया था और कहा था कि सारा को इस नई भूमिका में देखकर बहुत गर्व हो रहा है। वह हमेशा से लोगों की मदद करने और समाज के लिए योगदान देने के लिए उत्साहित रही हैं। मुझे विश्वास है कि STF में वह हमारे उद्देश्यों को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगी। इस मौके पर सारा ने कहा था कि मैं अपने पिता के इस अद्भुत काम का हिस्सा बनने और समाज में बदलाव लाने में योगदान देने के लिए उत्साहित हूं। यह मेरे लिए सीखने और अपनी क्षमता को उपयोग में लाने का शानदार मौका है। बता दें कि सारा पेशे से मॉडल हैं। उन्हें कई विज्ञापनों में देखा जा चुका है।
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
18 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
3 hrs agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अर्शदीप ने शाई होप को भेजा पवेलियन
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
4 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
4 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines