IPL 2025: आईपीएल 2025 का धूम धड़ाका जारी है। खिलाड़ियों के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी इस सीजन अपने परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत रही हैं। आईपीएल के 18 साल पूरे होने पर बोर्ड ने सभी स्थानों पर उदघाटन समारोह आयोजित करने का फैसला किया है। केकेआर बनाम आरसीबी के बीच खेले गए पहले मैच में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दिशा पाटनी और सिंगर श्रेया घोषाल ने परफॉर्म किया था। वहीं अब 30 मार्च को सारा अली खान अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीतने वाली हैं, जिसका ऐलान हो गया है।
सारा अली खान लगाएंगी ठुमके
30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है, जो राजस्थान का होम ग्राउंड भी है। इस मैच में सारा अली खान परफॉर्मेंस करने वाली हैं। इसका ऐलान खुद आईपीएल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से किया गया है।
वहीं पहले मैच में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने परफॉर्म किया था। उनके साथ विराट कोहली और रिंकू सिंह ने भी डांस किया था। सारा अली खान की बात करें तो उन्होंने केदारनाथ, सिम्बा, लव आज कल 2 और स्काई फोर्स जैसी फिल्मों में काम किया है।
कड़े मुकाबले की उम्मीद
आईपीएल 2025 में सीएसके ने अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के साथ खेला था। इस मैच में सीएसके ने शानदार प्रदर्शन किया था और जीत हासिल कर 2 पॉइंट्स भी हासिल किया था। सीएसके अपना दूसरा मैच 28 मार्च को आरसीबी के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो अब तक खेले गए 2 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान को पहला मैच हैदराबाद से हारना पड़ा। वहीं दूसरे मैच में केकेआर ने राजस्थान को शिकस्त दी। अब राजस्थान की अग्निपरीक्षा 30 मार्च को होने वाली है।
ये भी पढ़ें:- SRH vs LSG: जीत के बाद शार्दुल ठाकुर ने खोला राज, क्या था सनराइजर्स के खिलाफ प्लान?
संबंधित खबरें
कमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
7 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
1 hr agoअभिषेक ने ईशान से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
1 hr agoWPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
1 hr agoICC ने हारिस रऊफ को सुनाई कड़ी सजा, इंग्लैंड के खिलाड़ी से बहस पड़ी भारी
2 hrs agoकब, कहां और कैसे LIVE देखें भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीसरा ODI? जानें तरीका
2 hrs agoचौथे T20I से बाहर हो जाएंगे सैमसन? सूर्यवंशी को लेकर अय्यर लेंगे बड़ा फैसला
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND-NZ के बीच चौथा T20I मैच? नोट कर लें शेड्यूल
3 hrs agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
4 hrs agoWBBL में खेलेंगी यास्तिका भाटिया, ब्रिस्बेन हीट की जर्सी में आएंगी नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines