हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

संजू, तिलक और सूर्या पवेलियन... एक ओवर में ही टीम इंडिया का बंटाधार, इंग्लिश गेंदबाज ने रच डाला इतिहास

इंग्लैंड के लिए सीरीज में अपना पहला मुकाबला खेल रहे साकिब महमूद ने भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर को एक ही ओवर में तहस-नहस कर डाला।

विज्ञापन
Saqib Mahmood

IND vs ENG 4th T20I: ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन आउट। क्रीज पर उतरते ही तिलक वर्मा ने भी पकड़ी पवेलियन की राह। ओवर की आखिरी बॉल पर सूर्यकुमार यादव ने भी थमाया ब्रायडन कार्स के हाथों में कैच। एक ओवर में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। इंग्लिश खेमे ने मानो अपना ट्रंप कार्ड इसी अहम मुकाबले के लिए बचा रखा था। सीरीज के चौथे टी-20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग 11 में बदलाव करते हुए साकिब महमूद को टीम में शामिल किया। कप्तान ने जो भरोसा साकिब पर दिखाया उस पर वो एकदम खरे उतरे। साकिब ने बिना एक रन खर्च किए ओवर में तीन विकेट निकाले। अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर साकिब ने भारत के खिलाफ वो कारनामा कर डाला है, जो आजतक कोई गेंदबाज नहीं कर सका है।

साकिब ने रचा इतिहास

साकिब महमूद इंग्लैंड की ओर से टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बिना कोई रन दिए एक ही ओवर में तीन विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वह भारत के खिलाफ यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज भी बन गए हैं। साकिब ने संजू सैमसन के खिलाफ शॉर्ट गेंद का इस्तेमाल करते हुए उन्हें फंसाया। वहीं, तिलक पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट तोहफे के तौर पर देकर चलते बने। साकिब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी फंसाने में सफल रहे।

संजू-सूर्या फिर फ्लॉप

संजू सैमसन का फ्लॉप शो लगातार चौथे मैच में भी जारी रहा। इस सीरीज में सैमसन ने अब तक खेले चार मैचों में सिर्फ 35 रन बनाए हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी बल्ले से निराश किया। सूर्या इस सीरीज में दूसरी बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। सूर्या अब तक चार मैचों में महज 26 रन ही बना सके हैं। अभिषेक शर्मा ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह 19 गेंदों में 29 रन बनाने के बाद चलते बने। वहीं, रिंकू सिंह ने 30 रन का योगदान दिया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola