Sanju Samson: राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी और कप्तान संजू सैमसम एक बड़ा फैसला लेने वाले हैं। वह साल 2015 से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। लेकिन वह 11 साल बाद राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ने का मन बना चुके हैं। हालांकि सवाल ये है कि फ्रेंचाइजी स्टार खिलाड़ी को रिलीज करेगी या नहीं? लेकिन सैमसन अब राजस्थान के लिए नहीं खेलना चाहते हैं।
राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ी मुसीबत
क्रिकबज के मुताबिक संजू के परिवार का कहना है कि अब वह राजस्थान रॉयल्स में नहीं रहना चाहते। इसके अलावा उनके करीबी आईपीएल और इंटरनेशनल खिलाड़ी भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं। उनका कहना है कि संजू और फ्रेंचाइजी के बीच रिश्ते कुछ ठीक नहीं रहे। हालांकि क्या संजू के राजस्थान छोड़ना इतना आसना है। इसके लिए आईपीएल का नियम क्या कहता है।
क्या कहता है नियम?
नियम के मुताबिक फ्रेंचाइजी छोड़ना खिलाड़ी की पसंद नहीं हो सकती। एक बार किसी खिलाड़ी का फ्रेंचाइजी के साथ अनुबंध होने के बाद टीम छोड़ना आसान नहीं है। खिलाड़ियों का अनुबंध 3 साल के लिए होता है। ऐसे में अगर फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी के बीच मध्यस्थता हो जाती है तभी ये संभव है। हालांकि इससे टीम के लिए एक गंभीर दुविधा पैदा हो जाती है कि क्या उन्हें ऐसे खिलाड़ी को टीम में बनाए रखना चाहिए जो अब उनकी टीम में नहीं रहना चाहता? कोई फ्रेंचाइजी हमेशा एक खुश ड्रेसिंग रूम पसंद करती है।
संजू ने राजस्थान के लिए किया शानदार प्रदर्शन
संजू ने आईपीएल 2025 में अपनी चोट की वजह से 9 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 35.63 की औसत के साथ 285 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल 2024 में कमाल की बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 16 मैच में 48.27 की औसत के साथ 531 रनों को अपने नाम किया था। इसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले गए 177 मैच में 30.95 की औसत के साथ 4704 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
आज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
5 mins agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
26 mins agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
1 hr agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
1 hr agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
1 hr ago'ये क्रिकेट नहीं...', टीम इंडिया के 400+ रन चेज के बावजूद खुश नहीं गौतम गंभीर! दिया बड़ा बयान
2 hrs agoरोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
3 hrs agoAsian Games 2026: आज होगा भारत-पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक फाइनल मैच, ये है फ्री में देखने का आसान तरीका
4 hrs agoIND vs SL Highlights: टीम इंडिया ने जीता सेमीफाइनल मैच, पाकिस्तान से गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines