ICC Champions Trophy 2025: इस साल आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होने जा रहा है। हाइब्रिड मॉडल में होने वाले इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने सभी मैच यूएई में खेलेगी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने अब तक इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है, जिसकी आखिरी तारीख 12 जनवरी रखी गई है। वहीं टीम में किसी भी तरह का बदलाव 13 जनवरी तक संभव है। उम्मीद है कि भारत इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान समय सीमा से पहले कर देगा। इस टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका मिलना मुश्किल है।
टी-20 फॉर्मेट में ओपनिंग करते हैं सैमसन
सैमसन खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत के लिए नियमित रूप से ओपनिंग करते हैं और इस प्रकार यह उम्मीद की जा सकती है कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका मिलेगा। लेकिन भारत की आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी टीम को लेकर ऐसा नहीं कहा जा सकता।
यह भी पढ़ें: विराट-बुमराह से भिड़ने वाले कंगारू खिलाड़ी की खुलेगी किस्मत, मिलने वाला है जैकपॉट
केएल राहुल की जगह लगभग पक्की
ऐसा इसलिए है कि क्योंकि टीम में विकेटकीपर की जगह लगभग भर गई है, जहां ऋषभ पंत पर केएल राहुल को प्राथमिकता मिलना तय है। यही वजह है कि टॉप ऑर्डर हो या मिडिल ऑर्डर, सैमसन के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल है।
पांच मैचों में जड़ डालीं तीन सेंचुरी
भारत ने अपनी आखिरी टी-20 सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी, जिसमें सैमसन का खतरनाक रूप देखने को मिला था। उन्होंने इस सीरीज में दो-दो शतक जड़े थे। उन्होंने इस सीरीज से पहले बांग्लादेश के खिलाफ भी 111 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। उन्होंने जैसे ही प्रोटियाज टीम के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में शतक जड़ा, वैसे ही वो लगातार दो टी-20 इंटरनेशनल शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बने थे।
यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह की चोट पर बड़ा खुलासा, सिडनी नहीं मेलबर्न से जुड़ा है कनेक्शन
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines