Sanju Samson: संजू सैमसन इन दिनों भारतीय टी-20 टीम का हिस्सा हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के आखिरी 2 मैच में संजू को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला, जबकि दूसरे टी-20 में उन्हें खेलने का मौका मिला था. एशिया कप 2025 के दौरान भी संजू को अपना स्पॉट शुभमन गिल की वजह से छोड़ना पड़ा था. अब पूर्व स्टार खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने संजू को लेकर आवाज उठाई है.
संजू को लेकर फिर मचा बवाल
अब तक संजू सैमसन को लेकर कई स्टार खिलाड़ी आवाज उठा चुके हैं. इस कड़ी में मोहम्मद कैफ का भी नाम शामिल हुआ. उन्होंने अपने यू ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि अगर संजू सैमसन खेल रहे होते तो कोई भ्रम नहीं होता, लेकिन शुभमन गिल के उप-कप्तान के रूप में सभी मैचों में खेलने से संजू सैमसन को दरकिनार किया जा रहा है. संजू का रिकॉर्ड शानदार है, स्ट्राइक रेट लगभग 150 का है, लेकिन अब वे बल्लेबाजी क्रम के आधार पर खिलाड़ियों का समर्थन कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: PAK vs SA: कमबैक मैच में फुस्स हो गए बाबर आजम, बना दिया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड
एक साल में 3 शतक
संजू सैमसन ने साल 2025 की शुरुआत में अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर भारत के लिए सलामी जोड़ी की भूमिका निभाई थी. उन्होंने खूब रन भी बनाए थे. खास बात ये है कि संजू एक साल में 3 टी-20आई शतक ठोकने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके थे. लेकिन इसके बाद भी उन्हें मौका नहीं मिला.
अब भारतीय टीम को साल 2025 कें अंत में घरेलू सरजमीं पर साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज को लेकर भी संजू पर संशय बरकरार है. फिलहाल भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की खेली जा रही सीरीज में 2-1 से आगे है. पांचवां मुकाबला 8 नवंबर को गाबा में खेला जाना है.
ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ऑस्ट्रेलिया की टीम हुई और मजबूत
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
13 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
25 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
29 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
49 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines