Sanju Samson On Rohit Sharma: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था। फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर भारतीय टीम ने खिताब का सूखा खत्म किया था। इस टूर्नामेंट के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी टीम स्क्वाड का हिस्सा थे, लेकिन उनको टीम इंडिया के लिए एक भी खेलने का मौका नहीं मिला था। विश्व कप में संजू एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। वहीं अब संजू सैमसन ने कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
फाइनल में खेलने वाले थे संजू
टी20 विश्व कप 2024 में संजू सैमसन टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा थे लेकिन पूरा टूर्नामेंट उनका बेंच पर बैठकर गया। वहीं अब संजू सैमसन ने एक पॉडकास्ट पर बोलते हुए कहा कि, “मुझे फाइनल खेलने का मौका मिला था। मुझे तैयार रहने के लिए कहा गया था और मैं तैयार था। लेकिन टॉस से ठीक पहले, उन्होंने उसी XI के साथ बने रहने का फैसला किया। वार्म-अप के दौरान, रोहित मुझे निर्णय समझाने के लिए एक तरफ ले गए। उन्होंने पूछा, ‘तुम समझ गए, ना?”
ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy 2024: टीम का हुआ ऐलान, सूर्यकुमार यादव के साथ विस्फोटक बल्लेबाज भी बाहर
रोहित शर्मा को हुआ था खेद
आगे संजू ने कहा कि रोहित शर्मा कुछ देर बाद मेरे पास आए और कहा कि मुझे पता है कि तुम मन ही मन मुझे कोस रहे हो। मैंने उनसे कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर मैं खेलना चाहता था। ऐसे क्षणों में प्रदर्शन करना मेरा सपना था।
दरअसल फाइनल में भी रोहित शर्मा ने पिछले मैच वाली प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया था। हालांकि फाइनल मैच में संजू को ऋषभ पंत की जगह मौका मिल सकता था, जो नहीं हुआ और फाइनल मुकाबले में पंत फ्लॉप साबित भी हुए थे। इस मैच में पंत बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: भारत को हराने के बाद भी टेंशन में न्यूजीलैंड, दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेगा दिग्गज खिलाड़ी
संबंधित खबरें
हार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
10 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
17 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
50 mins ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 hr agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
1 hr agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines