DC vs RR: सुपर ओवर में मिली हार के बाद संजू सैमसन का बड़ा बयान, मिचेल स्टार्क के मुरीद हुए राजस्थान के कप्तान

Sanju Samson: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में राजस्थान को हार मिली। हार के बाद संजू सैमसन ने बड़ा बयान दिया है।

IPL 2025 - 2025-04-17T000458.426
विज्ञापन

Sanju Samson: 16 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में दिल्ली की ओर से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी नहीं खेल सका। दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा रन अभिषेक पोरेल ने बनाए थे। उन्होंने 49 रनों की पारी खेली थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 188 रन बनाए थे, जिसके जवाब में राजस्थान ने भी 188 रन बनाकर मुकाबला ड्रॉ कर दिया। सुपर ओवर में मैच का नतीजा निकला। हालांकि राजस्थान को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद संजू ने बड़ा बयान दिया है।

क्या बोले संजू सैमसन?

सुपर ओवर में मिली हार के बाद संजू ने कहा कि हमने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। ऐसे स्टेज थे जब उन्होंने हम पर कड़ी मेहनत की। मैं अपने गेंदबाजों और फील्डर्स को इसका श्रेय देना चाहूंगा। मैदान पर ऊर्जा शानदार थी। मुझे लगा कि हमारे पास जो बल्लेबाजी लाइनअप था, उसे देखते हुए यह स्कोर हासिल किया जा सकता था। मुझे लगता है कि हम सभी ने मिचेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी देखी। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लोगों में से एक हैं। मैं इसका श्रेयस स्टार्क को देना चाहूंगा।

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की ओर से जैक फ्रेजर और अभिषेक पोरेल ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई। हालांकि जैक फ्रेजर टीम का साथ छोड़कर 2.3 ओवर में चले गए। उन्होंने 6 गेंदों में 9 रनों की पारी खेली थी। हालांकि पोरेल ने इस मैच में कमाल का इंटेट दिखाया और 37 गेंदों में 49 रन बनाए। उनके अलावा 32 गेंदों में 38 रन केएल राहुल ने बनाए। दिल्ली की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल ने शानदार बल्लेबाजी की। अक्षर ने 14 गेंदों में 34 और स्टब्स ने 18 गेंदों में 34 रन बनाए थे। 20 ओवर के बाद दिल्ली ने 5 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए थे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स को शानदार शुरुआत मिली। जायसवाल ने 37 गेंदों में 51 रन बनाए, जबकि रियान पराग ने 11 गेंदों में 8 रन बनाए थे। राजस्थान ने भी 20 ओवर में 188 रन बनाकर मुकाबला ड्रॉ करा दिया। सुपर ओवर में राजस्थान ने बल्लेबाजी करते हुए 11 रन बनाए थे, जिसके जवाब में दिल्ली ने 4 गेंदों में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ