RCB vs RR: राजस्थान रॉयल्स को लगा झटका, बाहर हुआ सबसे बड़ा खिलाड़ी
RCB vs RR: आरसीबी बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच 24 अप्रैल को मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले राजस्थान को झटका लगा है।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

IPL 2025: आरसीबी बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच 24 अप्रैल को मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले राजस्थान को बड़ा झटका लगा है। टीम के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी संजू सैमसन बाहर हो गए हैं। वह आरसीबी के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में हिस्सा नहीं लेंगे।
🚨 A HUGE SET-BACK FOR RAJASTHAN ROYALS 🚨
– Sanju Samson ruled out of the RCB match on April 24th. pic.twitter.com/EW0LiwvYm3
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 21, 2025
दरअसल, संजू सैमसन दिल्ली के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तब संजू की नस खिच गई थी, जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद संजू ने सुपर ओवर में भी बल्लेबाजी नहीं की थी और राजस्थान को दिल्ली के खिलाफ घुटने टेकने पड़े थे। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी खेले गए मुकाबले में संजू प्लेइंग इलेवन से बाहर थे। अब वह 24 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ भी खेले जाने वाले मुकाबले से बाहर हो गए हैं।
टीम के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है। चोट की वजह से संजू शुरुआती कुछ मैच में इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में नजर आए थे। उन्होंने कप्तानी के अलावा विकेटकीपिंग भी नहीं की थी। संजू लगातार आईपीएल 2025 में कप्तानी करते हुए नजर नहीं आए हैं, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा है। संजू की जगह टीम की कमान रियान पराग संभाल रहे हैं। एलएसजी के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में भी राजस्थान को अपने घर पर हार का सामना करना पड़ा था।
फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा कि संजू सैमसन इस समय रिकवरी की प्रक्रिया में हैं और टीम के होम बेस जयपुर में मौजूद कुछ खास राजस्थान रॉयल्स के मेडिकल स्टाफ की निगरानी में रहेंगे। अपनी चल रही रिहैब प्रक्रिया के तहत, वह आरसीबी के खिलाफ होने वाले अगले मैच के लिए बेंगलुरु नहीं जाएंगे। टीम प्रबंधन उनकी सेहत और सुधार पर लगातार नजर रख रहा है और उनकी वापसी को लेकर हर मैच के हिसाब से फैसला लिया जाएगा।
अब तक खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है। अब तक खेले गए 8 मैच में राजस्थान ने 2 जीत हासिल की है, जबकि 6 मैच में टीम को निराशा हाथ लगी है। राजस्थान अंक तालिका में 8वें नंबर पर बनी हुई है। आईपीएल 2025 प्लेऑफ से लगभग राजस्थान की विदाई तय हो चुकी है। टीम का प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: