South Africa vs India T20I: भारतीय टी20 टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। जिसकी अगुवाई सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। इस दौरे पर टीम इंडिया को मेजबान साउथ अफ्रीका के साथ चार मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। जिसका पहला मैच जीतकर टीम इंडिया ने शानदार आगाज किया है। पहले मैच में संजू सैमसन का विस्फोटक अंदाज देखने को मिला है। इस मैच में संजू सैमसन ने 10 छक्कों के साथ तूफानी शतकीय पारी खेली थी। जिसके बाद अब संजू को टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है। चूंकि रोहित शर्मा टी20 विश्व कप 2024 के बाद इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। जिसके बाद टीम इंडिया को उनके जैसे विस्फोटक सलामी बल्लेबाज की जरुरत थी।
संजू बने रोहित का रिप्लेसमेंट!
संजू सैमसन ने डरबन में खेले गए पहले टी20 मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 गेंदों पर 107 रनों की तूफानी पारी खेली थी। अपनी इस पारी में संजू ने 10 शानदार छक्के और 7 चौके लगाए थे। ये संजू का टी20 इंटरनेशनल में लगातार दूसरा शतक था। इससे पहले बांग्लादेश के साथ खेले गए टी20 मैच में संजू ने शतक लगाया था। इसके अलावा उनके टी20 करियर का ये दूसरा शतक था।
अब संजू को टी20 टीम में रोहित शर्मा का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है। दरअसल रोहित के संन्यास लेने के बाद ओपनिंग में टीम इंडिया यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को आजमा चुकी है लेकिन ये दोनों बल्लेबाज उतने सफल नहीं हो पाए। अब संजू इस जगह पर अपना कब्जा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- WI vs ENG: टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का हुआ ऐलान, 4 खिलाड़ियों की हुई वापसी
टीम इंडिया ने 61 रन से जीता मैच
टी20 सीरीज का पहला मैच डरबन में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने पले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 202 रन बनाए थे। संजू के अलावा के टीम इंडिया की तरफ से तिलक वर्मा ने 33 रन, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 21 और रिंकू सिंह ने 11 रनों की पारी खेली थी।
भारत द्वारा मैच जीतने के लिए मिले 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 17.5 ओवर में 141 रनों पर ही ढेर हो गई थी। अफ्रीका की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 25 रनों की पारी खेली थी। वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट चटकाए थे। अब टीम इंडिया सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है।
ये भी पढ़ें:- संजू का टॉप क्लास शो, स्पिनर्स ने बुना जाल, पहले टी-20 में ये 5 खिलाड़ी रहे टीम इंडिया की जीत के हीरो
संबंधित खबरें
T20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
57 mins agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
59 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
1 hr agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
2 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
3 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines