News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Sanju Samson T20 Record: संजू सैमसन का फ्लॉप शो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में भी संजू का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा और वह सिर्फ 10 रन बनाकर चलते बने। विकेटकीपर बल्लेबाज के फ्लॉप शो की कहानी दिन-प्रतिदिन लंबी होती जा रही है। गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद से संजू को लगातार भारतीय टी-20 टीम में मौके पर मौके मिल रहे हैं, लेकिन वह हर बार अपने फैन्स को निराश करके पवेलियन की ओर चल पड़ते हैं। दो मैचों में सिर्फ 39 रन बनाने के बाद तीसरे टी-20 मुकाबले में संजू को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा या नहीं यह कहना काफी मुश्किल है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि अब सैमसन के टी-20 करियर पर भी बड़ा खतरा मंडराने लगा है।
संजू सैमसन लगातार हाथ आ रहे मौके को भुनाने में बुरी तरह से नाकाम हो रहे हैं। बांग्लादेश के कमजोर बॉलिंग अटैक के खिलाफ संजू के पास शानदार प्रदर्शन करने का सुनहरा मौका भी था। पहले मैच में सैमसन के बल्ले से कुछ दमदार शॉट्स भी निकले, लेकिन हर बार की तरह वह क्रीज पर सेट होने के बाद अपना विकेट फेंककर चलते बने।
Justice for Sanju samson 🥲 pic.twitter.com/e6XimBYBTt
— ❤️🔥 (@Shivaay__7) October 9, 2024
विकेटकीपर बल्लेबाज की पिछली अगर 10 पारियों की बात करें, तो संजू के बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है। सैमसन सिर्फ दो बार ही 30 रन का आंकड़ा पार कर सके हैं। इन 10 इनिंग्स में दाएं हाथ का बैटर दो बार तो बिना खाता खोले पवेलियन लौटा है।
Sanju Samson fell into Gambhir’s trap of Intent in powerplays
Justice for Sanju 🙏 pic.twitter.com/FGKz4EuADX
— Dinda Academy (@academy_dinda) October 9, 2024
टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद से गौतम गंभीर ने संजू सैमसन को बतौर ओपनर इस्तेमाल किया है। हालांकि, वह कोच के भरोसे पर एकदम खरे नहीं उतरे हैं। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों में संजू अपना खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। बांग्लादेश के खिलाफ भी अब तक खेले गए दोनों टी-20 इंटरनेशनल मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ने कोच को निराश ही किया है। ऐसे में अगर तीसरे टी-20 मैच में संजू को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है, तो वह बल्ले से जरूर छाप छोड़ना चाहेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।