टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक ठोकना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होती है, लेकिन बैक-टू-बैक शतक लगाना एक असाधारण उपलब्धि मानी जाती है। इस फॉर्मेट में जहां बल्लेबाजों को कम गेंदों में ज्यादा रन बनाने का दबाव होता है, लगातार दो शतक जड़ना क्रिकेट की दुनिया में बड़ा कारनामा है। कुछ धाकड़ बल्लेबाजों ने इस मुश्किल चुनौती को पार करते हुए T20 इंटरनेशनल में लगातार दो शतक ठोके हैं और इतिहास रच दिया है। इस लिस्ट में एक भारतीय बल्लेबाज भी शामिल है, जिसने अपने दमदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। आइए जानते हैं कौन हैं ये खिलाड़ी।
गुस्ताव मैकियोन (Gustav Mckeon)
फ्रांस के इस युवा बल्लेबाज ने जुलाई 2022 में स्विट्जरलैंड और नॉर्वे के खिलाफ लगातार दो शतक लगाए। उन्होंने पहले मैच में 109 रन बनाए और फिर दूसरे मैच में 101 रन ठोके। इस कारनामे से उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया और क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचा।
रीली रोस्सो (Rilee Rossouw)
साउथ अफ्रीका के इस धाकड़ बल्लेबाज ने अक्टूबर 2022 में भारत और बांग्लादेश के खिलाफ शानदार बैक-टू-बैक शतक बनाए। उन्होंने पहले भारत के खिलाफ 100* रन बनाए और फिर बांग्लादेश के खिलाफ 109 रन की पारी खेली। उनकी यह उपलब्धि T20 क्रिकेट में उन्हें एक खास स्थान दिलाती है।
फिल सॉल्ट (Phil Salt)
इंग्लैंड के खिलाड़ी फिल सॉल्ट ने दिसंबर 2023 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ लगातार दो शतक जड़े। उन्होंने पहले मैच में नाबाद 109 रन बनाए और दूसरे मैच में 119 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने इंग्लैंड की टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
संजू सैमसन (Sanju Samson)
भारत के इस युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने 2024 में बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो शतक लगाए। संजू सैमसन ने पहले बांग्लादेश के खिलाफ 111 रन की पारी खेली और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 107 रन बनाए।
संबंधित खबरें
स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
12 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
25 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
37 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
1 hr agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines