Sanju Samson: 16 अप्रैल को आईपीएल 2025 के 32वें मैच में मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। दिल्ली शानदार फॉर्म में चल रही है। अब तक खेले गए 5 मैच में दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन किया है और 4 मैच अपने नाम किए हैं। हालांकि दिल्ली को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। बहरहाल 16 अप्रैल को होने वाले मैच में सभी की निगाहें संजू सैमसन पर होंगी। वह 3 छक्के जड़ते ही एमएस धोनी को पछाड़ देंगे।
संजू सैमसन के नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
संजू सैसमन 3 छक्के जड़ते ही एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे। दरअसल, एमएस धोनी ने अब तक टी-20 में 346 छक्के अपने नाम किए हैं। उन्होंने ऐसा कारनामा 398 मैच में किया है।
वहीं बात संजू की करें तो उन्होंने 301 मैचों में 344 छक्के लगाए हैं। अगर संजू दिल्ली के खिलाफ 2 छक्के जड़ते हैं तो वह एमएस धोनी की बराबरी कर लेंगे, जबकि 3 छक्के जड़ते ही वह एमएस धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। वहीं संजू 6 छक्के जड़ते ही टी-20 करियर में 350 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगे।
शानदार फॉर्म में संजू सैमसन
आईपीएल 2025 के शुरुआती 4 मैच में संजू सैमसन चोट की वजह से बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में भाग लिया था। अब तक खेले गए 6 मैच में संजू ने 32.16 की औसत के साथ 196 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 140.87 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है। वह अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीदें रहने वाली हैं।
आईपीएल 2025 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी
| क्र. सं. | खिलाड़ी का नाम | टीम | छक्के |
|---|---|---|---|
| 1 | निकोलस पूरन | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | 16 |
| 2 | श्रेयस अय्यर | पंजाब किंग्स (PBKS) | 13 |
| 3 | अनिकेत वर्मा | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 12 |
| 4 | मिशेल मार्श | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | 10 |
| 5 | अजिंक्य रहाणे | कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | 10 |
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर, चेतेश्वर पुजारा ने पहले टी-20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
1 hr agoविराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन? वसीम जाफर ने बताया बाएं हाथ के बल्लेबाज का नाम
1 hr agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, कोट-पैंट और चश्मे में नया लुक देख फैंस के उड़े होश!
1 hr agoIND vs WI: कब और कहां खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला? जानिए मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoधमाकेदार शतक के बाद भी खुश नहीं केएल राहुल! आखिर किस बात से टूट गया दिल?
2 hrs agoइन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल, वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए फ्लॉप
2 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली की कप्तानी का मिला मौका
2 hrs agoरोहित शर्मा के संन्यास पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, रिटायरमेंट के लिए तय कर दिया खास 'टारगेट'
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की खुली पोल! सामने आई 3 खतरनाक कमजोरियां
3 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले कितने वनडे मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया? जानें रोहित-विराट कब और कहां होंगे एक्शन में
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines