IPL 2025: 13 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबले में पहला मैच राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन अपने बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके। संजू अपनी टीम का साथ छोड़कर सस्ते में ही पवेलियन लौट गए। आउट होने के बाद संजू के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उनका शुमार शिखर धवन और दिनेश कार्तिक की फेहरिस्त में शामिल हो गया।
संजू सैमसन के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
संजू आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार स्टंप आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। आरसीबी के खिलाफ भी संजू स्टंप आउट हुए थे। संजू अब तक आईपीएल में 11 बार स्टंप आउट हो चुके हैं। संजू से पहले आईपीएल में सबसे ज्यादा बार आउट होने का रिकॉर्ड शिखर धवन, दिनेश कार्तिक और सुरेश रैना के नाम था। ये तीनों ही खिलाड़ी आईपीएल में 10 बार स्टंप आउट हुए हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में रॉबिन उथप्पा का भी नाम शामिल, जो आईपीएल में 9 बार स्टंप आउट हुए हैं।
15 रनों पर आउट हुए सैमसन
आईपीएल 2025 में संजू का बल्ला नहीं चल रहा है। आरसीबी के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में संजू 19 गेंदों में 15 रन चलते बने। उन्होंने इस दौरान 1 चौका अपने नाम किया। हालांकि क्रुणाल पांड्या ने उन्हें स्टंप आउट कर चलता किया। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में संजू ने अपनी टीम को निराश किया। अब तक खेले गए मुकाबले में संजू ने 6 मैच में संजू ने केवल 1 ही अर्धशतक बनाया है। एसआरएच के खिलाफ उन्होंने 66 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने केकेआर के खिलाफ 13, सीएसके के खिलाफ 20, पंजाब किंग्स के खिलाफ 38 और जीटी के खिलाफ 41 रन बनाए थे।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines