Sanju Samson Century: हैदराबाद के मैदान पर संजू सैमसन ने बल्ले से जमकर महफिल लूटी। विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैन्स का खूब मनोरंजन किया। विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए संजू ने सिर्फ 40 गेंदों पर टी-20 इंटरनेशनल में अपना पहला शतक ठोका। अपनी इस आतिशी पारी के दौरान संजू ने कई बड़े रिकॉर्ड्स को अपने नाम किया। सैमसन ने टी-20 भारत की तरफ से दूसरा सबसे तेज शतक जमाया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने टी-20 इंटरनेशनल में वो कारनामा कर डाला है, जो महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत तक नहीं कर सके हैं। संजू के बल्ले से 47 गेंदों पर 111 रन की यादगार पारी खेली।
संजू ने मचाया धमाल
बांग्लादेश के खिलाफ पहले दो टी-20 मैचों में फ्लॉप रहने की कसर संजू सैमसन ने तीसरे टी-20 मैच में जमकर उतारी। संजू शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने दूसरे ही ओवर में लगातार चार चौके जमाते हुए अपने इरादे जाहिर कर दिए। विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से विपक्षी बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा डाली।
संजू ने अपनी फिफ्टी महज 22 गेंदों पर की, जो बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक भी है। सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर अपना पहला टी-20 शतक पूरा किया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 47 गेंदों पर 111 रन की धांसू पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान संजू ने 11 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जमाए।
धोनी-पंत नहीं कर सके, लेकिन संजू ने कर दिखाया
दरअसल, संजू सैमसन भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में शतक जमाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में ना तो धोनी और ना ही ऋषभ पंत के नाम शतक दर्ज है। संजू ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए मिलकर 69 गेंदों पर 173 रन की धुआंधार पार्टनरशिप जमाई, जिसके दम पर भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 297 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए, जो इस फॉर्मेट का दूसरा और टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर है।
एक ओवर में पांच छक्के
संजू सैमसन ने पारी के 10वें ओवर में रिशाद हुसैन के खिलाफ जमकर हाथ खोले। विकेटकीपर बल्लेबाज ने ओवर की छह में पांच गेंदों को डायरेक्ट बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया। रिशाद के इस ओवर से संजू ने एक के बाद एक गगनचुंबी छक्के लगाते हुए 30 रन बटोरे। रिशाद को संजू ने खासतौर पर निशाने पर लिया और उनके दो ओवर में 46 रन कूटे।
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
3 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
5 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
5 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
6 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
6 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines