Sanju Samson Century: डरबन के मैदान पर द संजू सैमसन शो देखने को मिला। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में बल्ले से खूब धमाल मचाया। संजू ने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए सिर्फ 47 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की। सैमसन ने टी-20 इंटरनेशनल में यह लगातार दूसरा शतक जड़ा है। इस सेंचुरी के साथ ही संजू ने वो कारनामा कर दिखाया है, जो रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे दिग्गज बल्लेबाज नहीं कर सके हैं। 107 रन की विस्फोटक पारी में सैमसन ने 10 छक्के जमाए।
संजू का विस्फोटक शतक
अभिषेक शर्मा के साथ भारतीय पारी का आगाज करने उतरे संजू सैमसन शुरुआत से ही लय में दिखाई दिए। संजू ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक महज 26 गेंदों में पूरा किया। विकेटकीपर बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका के बॉलिंग अटैक से जमकर खिलवाड़ किया और मैदान के चारों कोने में एक से बढ़कर शॉट्स जमाए। फिफ्टी पूरी करने के बाद सैमसन ने अपना विकराल रूप धारण किया और अगले पचास रन महज 21 गेंदों में बटोरे। संजू ने अपना शतक सिर्फ 47 गेंदों में पूरा किया।
संजू सैमसन के बल्ले से यह टी-20 इंटरनेशनल में निकला लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए आखिरी टी-20 मैच में भी सैमसन ने शानदार सेंचुरी जमाई थी। सैमसन टी-20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से लगातार दो सेंचुरी जमाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज से पहले यह कारनामा भारत की ओर से कोई भी बैटर नहीं कर सका है।
सैमसन ने मचाई तबाही
संजू सैमसन बेहतरीन लय में दिखाई दिए। उन्होंने आउट होने से पहले 50 गेंदों का सामना करते हुए 107 रन की धांसू पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान सैमसन चौकों से ज्यादा छक्कों में डील करते हुए नजर आए। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने 7 चौके तो 10 गगनचुंबी छक्के जमाए। एक छोर से विकेट गिरने के बावजूद संजू ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी और साउथ अफ्रीका के हर गेंदबाज की जमकर खबर ली।
रोहित के बराबर पहुंचे संजू
संजू सैमसन भारत की ओर से एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में सर्वाधिक सिक्स जमाने के मामले में संयुक्त रूप से नंबर वन पर पहुंच गए हैं। संजू ने इस मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। सैमसन ने अपनी इनिंग के दौरान 10 छक्के जमाए। वहीं, हिटमैन ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए एक ही मैच में दस सिक्स लगाए थे।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
4 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
5 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
6 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines