हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

LSG vs SRH: ऋषभ पंत के आउट होने पर संजीव गोयनका ने 'गुस्से' से फेरा मुंह, वीडियो हुआ वायरल

Rishabh Pant: ऋषभ पंत के आउट होने के बाद संजीव गोयनका नाराज हो गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

विज्ञापन

Rishabh Pant: आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और 19 मई को खेले जा रहे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हैं। इस मैच के दौरान एक खास घटना ने सभी का ध्यान खींचा। लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऋषभ पंत के आउट होने के बाद नाराज होकर टीम की बालकनी से बाहर जाते हुए दिख रहे हैं। ये मामला मैच के 12वें ओवर में लखनऊ की बल्लेबाजी के दौरान सामने आया।

पंत ने किया निराश

ऋषभ पंत इस मुकाबले में खुद को ऊपर बल्लेबाजी क्रम में भेजकर बड़ी पारी खेलना चाहते थे। लेकिन वह केवल 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें ईशान मलिंगा ने शानदार कैच आउट किया। मलिंगा की एक फुल लेंथ गेंद को पंत ने सीधा खेला, लेकिन गेंदबाज ने डाइव लगाकर बेहतरीन रिटर्न कैच पकड़ लिया। पंत का इस तरह जल्दी आउट होना एलएसजी के लिए झटका था, क्योंकि यह मुकाबला टीम के लिए बेहद अहम था।

पंत का प्रदर्शन इस सीजन में लगातार निराशाजनक रहा है। उन्होंने अब तक 12 मैचों में केवल 135 रन बनाए हैं, और उनका औसत मात्र 12.27 रहा है। ऐसे खराब प्रदर्शन ने टीम की प्लेऑफ की उम्मीदों पर पानी फेरने का खतरा पैदा कर दिया है। यही वजह रही कि गोयनका का गुस्सा वायरल वीडियो में साफ झलकता है। गोयनका ने पंत को अपने दल में शामिल करने के लिए 27 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

करो या मरो का मुकाबला

मैच की शुरुआत में एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम अब बचे हुए मुकाबलों में जीत दर्ज कर सम्मान बचाने की कोशिश में है। वहीं, लखनऊ के लिए यह मुकाबला बेहद जरूरी है क्योंकि वे मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के साथ आखिरी प्लेऑफ स्थान के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें