'द हंड्रेड' में संजीव गोयनका ने खरीदी नई टीम, अब इंग्लैंड में लहराएगा LSG का परचम

Sanjiv Goenka: संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने सोमवार को हंड्रेड फ्रेंचाइजी में 49% हिस्सेदारी के लिए सबसे ऊंची बोली लगाई और मैनचेस्टर ओरिजनल्स टीम को अपना बना लिया।

Pant

Sanjiv Goenka: लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने इंग्लैंड में लंकाशायर के साथ करार कर लिया है। संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने सोमवार को द हंड्रेड फ्रेंचाइजी में 49% हिस्सेदारी के लिए सबसे ऊंची बोली लगाई। गोयनका के ग्रुप ने लंकाशायर की टीम मैनचेस्टर ओरिजनल्स की 49% हिस्सेदारी हासिल कर ली है। जिससे मैनचेस्टर स्थित हंड्रेड का मूल्य 100 मिलियन यूरो से अधिक है, जिसे लगभग 116 मिलियन यूरो माना जाता है।

विज्ञापन

लंकाशायर बेचना चाहती है 51 फीसदी हिस्सेदारी

लंकाशायर ने कुछ दिन पहले अपने बयान में कहा था कि वह मैनचेस्टर ओरिजनल्स में अपनी 51 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं। लेकिन वह अपनी हिस्सेदारी तब बेचेंगे, जब उन्हें पसंदीदा रकम मिलेगी। लंकाशायर ने सोमवार को कहा कि हम एक बेहतरीन साझेदार हासिल करने पर बहुत ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। आईपीएल और आरपीएसजी पिछले कुछ समय से हमारी पसंदीदा बोलीदाता रही है। हम परिणाम से बहुत खुश हैं और एक रोमांचक भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।

विज्ञापन

अगस्त 2024 में क्रिकइन्फो की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आरपीएसजी ग्रुप के अधिकारियों ने एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड का दौरा किया था। लंकाशायर के मुख्य कार्यकारी डेनियल गिडनी ने एक इंटरव्यू में साफ किया था कि वह आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ काम करना चाहते हैं। लंकाशायर के शुरुआती शॉर्टलिस्ट में मुंबई इंडियंस के मालिक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड भी शामिल थी। हालांकि मुंबई इंडियंस ने कुछ दिन पहले ही ओवल इनविंसिबल्स में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है।

विज्ञापन

आईपीएल नीलामी में भी लगाई सबसे बड़ी बोली

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत पर आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी लगाई थी। पंत को एलएसजी ने 27 करोड़ में अपने दल का हिस्सा बनाकर इतिहास रचा था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना नया कप्तान ऋषभ पंत को बनाया है। इससे पहले इस टीम की कमान तीन साल केएल राहुल ने संभाली थी।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ