IPL 2025: पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने रोहित शर्मा पर साधा निशाना, खराब फिटनेस पर उठाए गंभीर सवाल

Rohit Sharma: रोहित शर्मा की फिटनेस पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि रोहित को कुछ अलग करना होगा।

Ipl 2025 (52)

Rohit Sharma: आईपीएल 2025 में अब तक खेले गए 2 मैचों में रोहित शर्मा का बल्ला उस तरह से नहीं चला जैसा की उम्मीद की जा रही थी। रोहित सीएसके के खिलाफ भी फ्लॉप हुए, तो वहीं 29 मार्च को खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी हिटमैन का बल्ला नहीं चला। रोहित की खराब बल्लेबाजी पर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने निशाना साधा है। उन्होंने हिटमैन की फिटनेस पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन

रोहित शर्मा की फिटनेस पर उठे सवाल

रोहित शर्मा की फिटनेस पर संजय मांजरेकर ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा निश्चित तौर पर एक दौर से गुजर रहे हैं। वह तीन-चार साल पहले के रोहित शर्मा नहीं हैं। वह अपने करियर के एक ऐसे चरण में है जहां उन्हें हर सुबह खुद को आगे बढ़ने के लिए जोर लगाना होगा। मांजरेकर के मुताबिक रोहित को अब कड़ी मेहनत करनी होगी। क्योंकि अब कई चीजें हाथ से फिसल रही हैं। रोहित फिलहाल अपनी प्रतिभा पर भरोसा कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

कौन सा बल्लेबाज इस सीजन जड़ सकता है दोहरा शतक?

विज्ञापन

रोहित की बात करें तो वह पहले मैच में सीएसके के खिलाफ 4 गेंदों में 0 रन बनाकर खलील अहमद का शिकार बने थे। वहीं दूसरे मैच में रोहित के बल्ले से 8 रन निकले। उन्हें मोहम्मद सिराज ने क्लीन बोल्ड किया था।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर भी आया बयान

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 में खेले गए अपने 2 शुरुआती मैच गंवा चुकी है। मुंबई पर बात करते हुए मांजरेकर ने कहा कि रियान रिकेल्टन साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी हैं। इस लिहाज से उन्हें भारतीय पिचों पर ढलने के लिए समय लगेगा। एबी डिविलियर्स और हेनरिक क्लासेन को छोड़ दें तो बहुत कम ही अफ्रीकी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने भारतीय पिचों पर अच्छा खेल दिखाया है। इसलिए रिकेल्टन को समय देने की जरूरत है। मुंबई के पास सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी हैं, जो बल्लेबाजी लाइनअप को मजबूत बनाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ