Sanjay Bangar का लड़का बना लड़की, एक वीडियो ने मचाई दुनिया में खलबली

Sanjay Bangar: भारत के पूर्व खिलाड़ी संजय बांगर का बेटा लड़का से लड़की बन चुका है। इसके लिए उसे 10 महीने का समय भी लगा।

Sanjay Bager

Sanjay Bangar: भारत के पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय बांगर का बेटा आयर्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आर्यन अपनी हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन को साझा करते हैं। साफ शब्दों में कहें तो वह लड़का से लड़की बन चुके हैं। इस पूरी प्रकिया में उन्हें 10 महीने का सफर तय करना पड़ा। अब आर्यन सर्जरी के बाद अनाया बन चुके हैं।

विज्ञापन

पेश से क्रिकेटर

आर्यन बांगर भी अपने पिता की तरह क्रिकेटर हैं। उन्हें क्रिकेट खेलने में दिलचस्पी है। वो बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। फिलहाल वह लोकल क्लब के लिए खेलते हैं। आर्यन इस्लाम जिमखाना और लीसेस्टरशायर में हिंकले क्लब के लिए भी खेल चुके हैं। इस दौरान युवा खिलाड़ी ने खूब रन भी बनाए हैं।

विज्ञापन

आर्यन से अनाया बनकर खुश

आर्यन अब लड़का से लड़की बन चुके हैं। अपने इस फैसले से वह बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि क्रिकेट खेलने के अपने सपने को साकार करने के लिए मैंने कई त्याग दिए हैं। लेकिन इस खेल के अलावा भी एक जर्नी है, जो कि मेरे खुद की खोज से जुड़ी है। मेरी ये यात्रा आसान नहीं रही है। लेकिन, इसमें मिली जीत मेरे लिए दूसरी सारी चीजों से बड़ी है। हालांकि उन्होंने थोड़ी देर बाद अपनी इंस्टा पोस्ट को डिलीट कर दिया।

विज्ञापन

इंग्लैंड में रहती हैं अनाया

अनाया फिलहाल इंग्लैंड के शहर मैनचेस्टर में रहती हैं। वह क्लब के लिए क्रिकेट भी खेलती हैं। उनके इंस्टाग्राम रील से पता चलता है कि वह किसी क्लब से खेलते हुए 145 रनों का स्कोर भी बना चकी हैं। फिलहाल उनका लड़का से लड़की बनना चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ