Sanjay Bangar Son Aryan: टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगड़ का बेटा आर्यन अचानक सुर्खियों में है। आर्यन हार्मोन रिप्लेसमेंट थैरेपी से गुजरने के बाद अब लड़के से लड़की बन चुके हैं। आर्यन से अनाया बन चुके पूर्व भारतीय क्रिकेटर के बेटे का सोशल मीडिया पर किया गया एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में आर्यन ने बताया है कि उन्हें क्रिकेट के खेल से कितना प्यार था, लेकिन ट्रांसजेंडर महिला क्रिकेटर्स के लिए नियम नहीं होने की वजह से इस गेम से उनका साथ छूट रहा है। उन्होंने आर्यन से अयाना बनने की अपनी मुश्किल यात्रा का भी जिक्र किया है।
आर्यन का भावुक पोस्ट
आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो पेज का लंबा पोस्ट करते हुए अपनी दर्द भरी दास्तां शेयर की है। उन्होंने बताया कि वह अपने पिता को खेलते हुए देखकर इस गेम से जुड़ने के लिए प्रेरित हुए। इसके साथ ही 22 गज की पिच पर रंग जमाने के लिए उन्होंने दिन-रात जी तोड़ मेहनत भी की।
हालांकि, उन्होंने ट्रांसजेंडर महिला का विमेंस क्रिकेटर के साथ खेलने को लेकर कोई नियम नहीं होने पर दुख जाहिर किया। पूर्व क्रिकेटर के बेटे ने कहा कि उन्होंने कभी भी नहीं सोचा था कि जिस खेल से उन्हें इतना प्यार था उससे वह इस तरह से दूर हो जाएंगे। आर्यन ने बताया कि हार्मोन रिप्लेसमेंट थैरेपी से गुजरने के बाद उनकी बॉडी में कई तरह के बदलाव आए हैं और उनकी मसल्स पावर, स्ट्रेंथ पहले से काफी कम होती जा रही है।
नियमों पर उठाए सवाल
आर्यन ने ट्रांसजेंडर महिला क्रिकेटर्स के लिए प्रोपर नियम नहीं होने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि इस गेम को मैं इसलिए नहीं छोड़ा रहा क्योंकि मेरे में टैलेंट की कमी है, बल्कि नियमों के अभाव की वजह से मुझे इस खेल से दूर होना पड़ रहा है। आर्यन ने अपने पोस्ट के अंत में मांग की है कि ट्रांसजेंडर महिलाओं को भी इस गेम को खेलने और अपने हुनर दिखाने के पर्याप्त मौके मिलने चाहिए।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines