Sanjana Ganeshan Angad Bumrah: वानखेड़े के मैदान पर पिछले कुछ मैचों में जसप्रीत बुमराह को चीयर करने के लिए वाइफ संजना गणेशन बेटे अंगद के साथ स्टैंड्स में दिखाई दी हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में भी संजना और अंगद को बुमराह के लिए चीयर करते हुए देखा गया था। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है, जिसमें बुमराह के विकेट लेने पर संजना बेटे अंगद के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। हालांकि, बेटे अंगद का वीडियो वायरल होना संजना को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। बुमराह की वाइफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंबा पोस्ट लिखते हुए जमकर भड़ास निकाली है।
संजना गणेशन का फूटा गुस्सा
संजना ने अपने इंस्टाग्राम पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, “हमारा बेटा मनोरंजन का कोई टॉपिक नहीं है। जसप्रीत और मैं अंगद को सोशल मीडिया से दूर रखने का हर संभव प्रयास करते हैं, क्योंकि इंटरनेट पर रहना सबसे खराब चीज है। मैं अपने बच्चे को कैमरों की निगरानी में रहने वाले ग्राउंड पर लाने का असर समझती हूं, लेकिन प्लीज समझिए कि अंगद और मैं वहां पर सिर्फ जसप्रीत को सपोर्ट करने आए थे। हमको अपने बेटे को इंटरनेट पर वायरल कंटेंट या नेशनल न्यूज बनाने का कोई शौक नहीं है, जहां बेवजह के कीबोर्ड वॉरियर सिर्फ तीन सेकंड के फोटेज से यह तय करें कि अंगद कौन है, उसकी क्या समस्या है या उसकी क्या पर्सनालिटी है।”
संजना ने आगे कहा, “अंगद अभी सिर्फ डेढ़ साल का है। ट्रॉमा और डिप्रेशन जैसे शब्दों को एक बच्चे से जोड़ना इस बात को दिखाता है कि हम बतौर समाज क्या बनते जा रहे हैं और ईमानदारी से कहूं तो यह बेहद दुख की बात है। आप हमारे बेटे के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं। आप उसकी जिंदगी के बारे में कुछ नहीं जानते। ऐसे में आप लोगों से रिक्वेस्ट करना चाहती हूं कि ऑनलाइन अपने ओपिनियन में सच्चाई रखिए। आज की दुनिया में थोड़ी से ईमानदारी और दयालु भाव आपको काफी दूर लेकर जाता है।”
संबंधित खबरें
IND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
10 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
43 mins agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
48 mins agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines