Sam Konstas IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट में सुर्खियों में छा रहे 19 वर्षीय कंगारू बल्लेबाज सैम कोंस्टास सिडनी के मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच देंगे। कोंस्टास को अगर पांचवें और आखिरी टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 में मौका मिलता है, तो वह 142 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे। बॉक्सिंग-डे टेस्ट में कोंस्टास का डेब्यू कमाल का रहा था। पहली पारी में उन्होंने 65 गेंदों का सामना करते हुए 60 रन की दमदार पारी खेली थी। इसके साथ ही विराट कोहली संग हुए विवाद के चलते भी वह खूब सुर्खियां बटोरने में सफल रहे थे।
सैम कोंस्टास तोड़ेंगे 142 साल पुराना रिकॉर्ड
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच सिडनी के मैदान पर खेला जाना है। सैम कोंस्टास सिडनी के ग्राउंड पर कदम रखते ही एक और बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर देंगे। दरअसल, वह इस मैदान पर सबसे कम उम्र में टेस्ट मैच खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन जाएंगे। कोंस्टास से पहले साल 1907 में गेविस हेजलिट ने सिडनी में 19 साल 100 दिन की उम्र में टेस्ट मैच खेला था। वहीं, कोंस्टास जब पांचवें टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे, तो उनकी उम्र 19 साल 93 दिन होगी। कोंस्टास ने मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था। कोंस्टास की बैटिंग में वो क्लास नजर आई थी और वह अटैकिंग अप्रोच के साथ खेलते हुए दिखाई दिए थे।
बुमराह को जमाए थे 2 छक्के
कोंस्टास ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ जमकर प्रहार किए थे। भारतीय टीम के अहम गेंदबाज के खिलाफ 19 वर्षीय बैटर ने दो छक्के जमाए थे। कोंस्टास पिछले चार साल में बुमराह को सिक्स लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने थे। उन्होंने बुमराह के एक ओवर में 18 रन बटोरे थे। हालांकि, दूसरी इनिंग में बुमराह ने उनके खिलाफ जोरदार कमबैक किया था और उन्हें सिर्फ 8 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई थी।
कोहली संग हुआ था विवाद
सैम कोंस्टास और विराट कोहली के बीच हुए विवाद ने भी जमकर तूल पकड़ा था। दरअसल, कोहली कोंस्टास को जानबूझकर कंधा मारते हुए दिखाई दिए थे। विराट के खिलाफ मैच रेफरी ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनकी 20 प्रतिशत मैच फीस काट ली थी। हालांकि, कोंस्टास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि कोहली शायद उनसे गलती से आकर टकरा गए थे। कोंस्टास से भिड़ने के बाद ऑस्ट्रेलियन फैन्स ने मैदान पर विराट को जमकर ट्रोल किया था और उनके खिलाफ अपशब्द का भी इस्तेमाल किया था।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
33 mins agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
47 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
1 hr agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
1 hr agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
2 hrs agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
3 hrs agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
4 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines