Sam Konstas: मेलबर्न में टीम इंडिया के खिलाफ इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वाले सैम कोंस्टास ने अपने एटीट्यूड और गेम के दम पर क्रिकेट की दुनिया में तूफान मचा दिया है। उन्होंने मेलबर्न में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जबरदस्त तरीके से सामना किया और उनकी गेंदों पर चौके-छक्के बटोरे। उन्होंने ना सिर्फ अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए सुखियां बटोरी, बल्कि विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह से भिड़ने की वजह से लाइमलाइट लूटी। कोंस्टास पर अब पैसों की बारिश होने वाली है।
अगर उन्हें श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की आगामी दो मैचों की सीरीज के लिए चुना जाता है तो वह 225,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी 1.87 करोड़ रुपये पाने के हकदार बन जाएंगे। इसके अलावा अगर उन्हें श्रीलंका के खिलाफ किसी मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है तो फिर उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पाने की सूरत में 346,641 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी 2.88 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही उन्हें न्यू साउथ वेल्स में अपने मौजूदा स्टेट कॉन्ट्रैक्ट भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह की चोट पर बड़ा खुलासा, सिडनी नहीं मेलबर्न से जुड़ा है कनेक्शन
शानदार रहा कोंस्टास का डेब्यू
एमसीजी में एक लाख से ज्यादा फैंस के सामने अपने पहले मैच में उन्होंने 65 गेंदों पर दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 60 रन बनाए। उन्होंने बुमराह की गेंद को ऐसे रिवर्स स्कूप किया जैसे वह कोई मामूली खिलाड़ी हों। सिडनी में उनके बल्ले से बेशक कम रन निकले, लेकिन उन्होंने मैच में तेजतर्रार 45 रन बनाकर अपनी निडर बल्लेबाजी का नायाब नमूना पेश किया।
कोंस्टास को लेकर भिड़े मैकडोनाल्ड-गंभीर
उनको लेकर कंगारू टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने दावा किया कि सिडनी में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने उनको धमकाया। उनके इस दावे को भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने पूरी तरह खारिज कर दिया और कहा कि क्रिकेट गेम ही ऐसा है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले बुमराह और कोंस्टास के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली थी।
यह भी पढ़ें: टीम ने किया बर्खास्त तो लिंक्डइन पर जॉब तलाश रहा हेड कोच, एक लेटर ने छीनी नौकरी
संबंधित खबरें
सूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
39 mins agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
57 mins agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
1 hr agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
2 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
2 hrs agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
2 hrs agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
3 hrs agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines