हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: फाइनल में पहुंचने के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने दिया बड़ा बयान, भारत को दे डाली चेतावनी

IND vs PAK: बांग्लादेश को हराने के बाद पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है. इस मैच के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारत को चेतावनी देते हुए बड़ी बात कही है. आइए जानते हैं सलमान ने क्या कहा?

विज्ञापन

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर को एशिया कप 2025 का फाइनल मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें इतिहास में पहली बार एशिया कप के फाइनल में भिड़ने वाली हैं. 25 सितंबर को पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रनों से हराया और फाइनल में अपनी जगह बना ली। फाइनल में एंट्री मारने के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारतीय टीम को चेतावनी दी और फाइनल पर बड़ी भविष्यवाणी कर दी.

सलमान अली आगा ने दी चेतावनी

बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत के बाद सलमान अली आगा ने कहा कि अगर आप इस तरह के मैच जीतते हैं, तो हम एक खास टीम ज़रूर होंगे। सभी ने बहुत अच्छा खेला। बल्लेबाजी में कुछ सुधार की ज़रूरत है। लेकिन हम इस पर काम करेंगे। शाहीन एक खास खिलाड़ी हैं। वह वही करते हैं जो टीम को उनसे चाहिए। उनके लिए बहुत खुश हूं। हम 15 रन कम रह गए। जिस तरह से हमने शुरुआत में गेंदबाजी की, उससे हम दबाव बना सकते हैं। हमने नई गेंद से अच्छी गेंदबाजी की। अक्सर ऐसा होता है कि अगर आप इस तरह की गेंदबाजी करते हैं तो आप मैच जीत सकते हैं।

भारत को चेतावनी देते हुए आगा ने कहा कि हम किसी को भी हराने के लिए काफी अच्छी टीम हैं। हम रविवार को वापसी करेंगे और ऐसा करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: UPL T20 2025: देहरादून वॉरियर्स के पहले 6 मैचों का शेड्यूल, जानें कब-कब मैदान पर उतरेगी युवराज की टीम

ऐसा था मैच का हाल

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए थे. पाक की ओर से सबसे ज्यादा रन मोहम्मद हारिस ने बनाए. उन्होंने 23 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली. इसके अलावा मोहम्मद नवाज ने 15 गेंदों में 15 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने खराब बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 124 रनों पर सिमट गई। पाक की ओर से शाहीन अफरीदी और हारसि रऊफ ने 3-3 विकेट झटके. इसके अलावा सैम अयूब ने भी 2 सफलता हासिल की। पाकिस्तान ने अपनी गेंदबाजी के दमपर बांग्लादेश को 11 रनों से हराया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: PAK vs BAN: 6 मैचों में 4 Duck! पाकिस्तान के सबसे बड़े मैच विनर का हाल बेहाल, खाता खोलना हो रहा मुश्किल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola