हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान का बड़ा बयान, बताया कहां हुई असली चूक?

India Beat Pakistan by 61 Runs: भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हार का ठीकरा अपने स्पिन गेंदबाजों पर फोड़ा है. पाकिस्तानी कप्तान का बयान चर्चा में आ गया है.

विज्ञापन

IND vs PAK: भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान का रास्ता टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 के लिए मुश्किल हो गया है. 15 फरवरी को खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया. भारत ने इस जीत के साथ सुपर 8 के लिए क्वलीफाई भी कर लिया है. हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने हार की असली वजह भी बताई है.

क्या बोले सलमान अली आगा?

हार के बाद कप्तान सलमान अली आगा ने कहा “आज हमारे स्पिनरों का दिन खराब रहा और वे वैसी गेंदबाजी नहीं कर पाए जैसा हमारा प्लान था. हालांकि, हमें अपने स्पिनरों पर पूरा भरोसा है क्योंकि पिछले छह महीनों में उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है.

बल्लेबाजी के दौरान हमने पावरप्ले में ही बहुत ज्यादा विकेट गंवा दिए. पहली पारी में पिच थोड़ी चिपचिपी थी और गेंद रुक कर आ रही थी, लेकिन दूसरी पारी में पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो गई. गेंदबाजी में हम अपनी रणनीति को सही से लागू नहीं कर पाए. भारत-पाकिस्तान जैसे मैचों में भावनाएं हमेशा चरम पर होती हैं, और हमें इससे निपटना आना चाहिए. अब दो दिन बाद हमारा अगला मैच है और हमारा पूरा ध्यान उसी पर है. हमें वह मैच जीतकर ‘सुपर आठ’ के लिए क्वालीफाई करना है, जिसके बाद एक तरह से नया टूर्नामेंट शुरू होगा.”

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

भारत ने ईशान किशन की धुअंधार अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 175/7 रन बनाए थे. ईशान ने 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 18 ओवर में ही 114 रनों पर सिमट गई. भारत ने 61 रनों के बड़े मार्जिन से मुकाबला अपने नाम करते हुए सुपर 8 में क्वालीफाई कर लिया.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के पार्ट टाइम गेंदबाज की फिरकी में उलझे भारतीय बल्लेबाज, हार्दिक गोल्डन डक पर लौटे पवेलियन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola