साक्षी मलिक की किताब में बड़े खुलासे, बबीता फोगाट ने कसा तंज, विनेश बोलीं-सामने आएगा सच

पहलवान साक्षी मलिक की किताब से जुड़े खुलासों ने कुश्ती के मैदान को विवादों का अखाड़ा बना दिया है। अब खिलाड़ी रिंग में नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर शब्दों के तीर चला रहे हैं। इस विवाद में बबीता फोगाट और साक्षी के बीच तीखे बयानों का दौर जारी है, आइए जानते हैं…

babita phogat Sakshi Malik

babita phogat Sakshi Malik

पहलवान साक्षी मलिक की किताब के खुलासों से उठा विवाद अब थमता नजर नहीं आ रहा है। इस विवाद में पहलवान अब अखाड़े में नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर शब्दों के तीर चला रहे हैं। अब इस मामले में बबीता फोगाट ने भी साक्षी पर तंज कसा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “खुद के किरदार से जगमगाओ, उधार की रोशनी कब तक चलेगी। किसी को विधानसभा मिली, किसी को पद, दीदी, तुम्हें कुछ नहीं मिला, हम समझ सकते हैं तुम्हारा दर्द। किताब बेचने के चक्कर में अपना ईमान बेच दिया।”

विज्ञापन

Sakshi Malik

विज्ञापन

साक्षी मलिक ने बबीता पर लगाया आरोप

दरअसल, साक्षी मलिक ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘विटनेस’ में आरोप लगाया था कि भाजपा नेता बबीता फोगाट ने उन्हें भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ उकसाया था। बबीता ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए साक्षी, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए हैं कि विनेश विधायक बन चुकी हैं और बजरंग पूनिया ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के वाइस चेयरमैन बन गए हैं, जबकि साक्षी अपनी किताब के जरिए राजनीति चमकाने की कोशिश कर रही हैं।

विज्ञापन

गीता फोगाट ने सोशल मीडिया पर बबीता के लिए क्या लिखा

वहीं, गीता फोगाट ने अपनी पोस्ट में लिखा, “कई खिलाड़ी @BabitaPhogat के नाम पर अपने एजेंडे और राजनीति को चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। बबीता ने जो भी मुकाम हासिल किया है, वह अपनी मेहनत और ईमानदारी के दम पर किया है। जहां पद मायने नहीं रखता। अध्यक्ष बनने का लालच किसके अंदर था, यह सब जानते हैं। सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं।”

विज्ञापन

विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया में क्या लिखा

इसके साथ ही विनेश फोगाट ने भी अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “हर चीज पर यकीन मत करो। कहानी के तीन पक्ष होते हैं- तुम्हारा, उनका और सच।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ