राजस्थान रॉयल्स को मिला नया कोच, IPL 2025 से पहले टीम ने किया ऐलान
IPL 2025: आईपीएल 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने अपनी कोचिंग यूनिट में बड़ा बदलाव किया है। टीम को नया स्पिन बॉलिंग कोच मिला है।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

Sairaj Bahutule: आईपीएल 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स को नया स्पिन बॉलिंग कोच मिल गया है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी साईराज बहुतुले को राजस्थान रॉयल्स ने ये जिम्मेदारी सौंपी है। वह राहुल द्रविड़ और कुमार संगाकारा के साथ मिलकर काम करेंगे। आईपीएल 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने अपनी कोचिंग यूनिट में बड़ा बदलाव किया है।
बहुतुले ने इससे पहले भी साल 2018 से साल 2021 तक राजस्थान रॉयल्स की कोचिंग यूनिट का हिस्सा रहे हैं। लेकिन राजस्थान से अलग होने के बाद वह नेशनल क्रिकेट अकादमी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। लेकिन अब बहुतुले को राजस्थान ने एक बार फिर से अपने दल का हिस्सा बना लिया है। वह स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में काम करने वाले हैं।
FLASH: Sairaj Bahutule appointed as the spin bowling coach for Rajasthan Royals in #ipl2025 #rajasthanroyals pic.twitter.com/l1Gg0m7T8o
— Sports Today (@SportsTodayofc) February 13, 2025
राजस्थान में वापसी के बाद साईराज बहुतुले काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान रॉयल्स में वापसी होना एक बहुत बड़ा सम्मान है। प्रतिभा को निखारने के लिए मेरी कोचिंग राजस्थान से मेल खाती है। मैं हेड कोच राहुल द्रविड़ और बाकी कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर हमारे गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने और टीम की सफलता में योगदान देने के लिए काफी उत्सुक हूं। हम साथ मिलकर आगामी सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ी उपलब्धियां हासिल करना चाहते हैं। यही हमारा लक्ष्य है।
यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर,संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर तुषार देशपांडे, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षाना, नीतीश राणा, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, आकाश मधवाल, वैभव सूर्यवंशी, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह , अशोक शर्मा, कुमार कार्तिकेय, कुणाल सिंह राठौड़।
भारत के लिए 2 टेस्ट मैच खेलने वाले साईराज बहुतुले ने 39 रन बनाने के अलावा 3 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 8 वनडे मैच में उन्होंने 23 रन बनाने के साथ 2 विकेट झटके हैं। भारत के लिए आखिरी मैच उन्होंने साल 2003 में खेला था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: