Saim Ayub Injury: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 इस बार पाकिस्तान में होने वाली है। जिसका शेड्यूल भी सामने आ चुका है। वहीं उससे पहले पाकिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच जीतकर साउथ अफ्रीका 1-0 से आगे हैं। वहीं अब सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब टखने की चोट के चलते टीम से बाहर हो गए हैं।
6 सप्ताह के लिए टीम से बाहर सैम
सैम अयूब को टखने में चोट लगने के कारण कम से कम 6 सप्ताह के लिए मैदान से बाहर रहना पड़ सकता है। यह रिजवान और उनकी टीम के लिए एक बड़ा झटका है, लेकिन युवा खिलाड़ी की चोट अनुभवी फखर जमान के लिए वरदान साबित हो सकती है, क्योंकि ICC चैंपियंस ट्रॉफी करीब है। अब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में फखर जमान को पाकिस्तान टीम में मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ड्रेसिंग रूम में लौटे जसप्रीत बुमराह, क्या गेंदबाजी के लिए फिट है गेंदबाज?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा जानकारी देते हुए कहा गया कि साउथ अफ्रीका के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए सैम को दाहिने टखने में फ्रैक्चर हो गया था। जिसके चलते उनको लगभग 6 सप्ताह तक मैदान से दूर रहना पड़ेगा। एमआरआई द्वारा हुई जांच के बाद उनके टखने में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। अब जल्द ही उनकी पाकिस्तान वापसी होगी।
ऐसा रहा सैम अयूब का करियर
सैम अयूब पाकिस्तान टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक पाकिस्तान के लिए 7 टेस्ट, 9 वनडे और 27 टी20 मैच खेले हैं। 7 टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी करते हुए सैम ने 364 रन बनाए हैं। जिसमें 3 अर्धशतक शामिल है, टेस्ट क्रिकेट में सैम अभी तक कोई शतक नहीं लगा पाए हैं। इसके अलावा 9 वनडे में उन्होंने 515 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है। वहीं 27 वनडे में सैम ने 498 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:- PAK vs SA: रियान रिकल्टन के नाम साल 2025 का पहला शतक, इस खास उपलब्धि से सिर्फ 24 रन दूर
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines