हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DC vs GT: सुदर्शन-गिल के तूफान में उड़ी दिल्ली, गुजरात ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, प्लेऑफ का टिकट भी हुआ कंफर्म

DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से रौंदकर गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया है।

विज्ञापन
Shubman GIll

DC vs GT: अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में साई सुदर्शन और शुभमन गिल का टॉप क्लास शो देखने को मिला। गुजरात टाइटंस ने एकतरफा अंदाज में दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से रौंद डाला। दिल्ली से मिले 200 रनों के लक्ष्य को दिल्ली ने सिर्फ 18.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। साई सुदर्शन ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। वहीं, शुभमन गिल भी 93 रन बनाकर नाबाद रहे। आईपीएल के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को चेज कर डाला है। इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ का टिकट भी हासिल कर लिया है। वहीं, आरसीबी और पंजाब किंग्स भी प्लेऑफ में पहुंच गई हैं।

शान से प्लेऑफ में गुजरात

200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत ही धमाकेदार रही। साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने दिल्ली के बॉलिंग अटैक से खूब खिलवाड़ किया। दोनों बल्लेबाजों ने मैदान के चारों कोने में एक से बढ़कर एक दमदार शॉट लगाए। दिल्ली का हर गेंदबाज सुदर्शन और गिल की जोड़ी के आगे पानी मांगता हुआ नजर आया। दोनों ने मिलकर दिल्ली के खिलाफ आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी भी निभाई।


साई सुदर्शन ने 61 गेंदों में 108 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने 53 गेंदों पर 93 रन ठोके। दोनों ने 205 रनों की अटूट पार्टनरशिप जमाते हुए गुजरात को 10 विकेट से जीत दिलाई। दिल्ली को रौंदने के साथ ही गुजरात ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। सुदर्शन ने सिक्स लगाकर गुजरात को प्लेऑफ का टिकट दिलाया।

विज्ञापन

राहुल ने खेली शतकीय पारी

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 199 रन लगाए। टीम की ओर से केएल राहुल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोका। राहुल ने 65 गेंदों पर 112 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान राहुल ने 14 चौके और 4 सिक्स जमाए। वहीं, अभिषेक पोरेल ने 19 गेंदों पर 30 रन जड़े। कप्तान अक्षर पटेल ने 16 गेंदों में 25 रन जड़े, तो आखिरी ओवरों में ट्रिस्टन स्टब्स ने 10 गेंदों में दो सिक्स की मदद से नाबाद 21 जड़े।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola