Sai Sudarshan: गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन ने शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2025 के मैच में टी20 क्रिकेट में 2000 रन पूरे कर लिए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में जब 32 रन बनाए, तो उन्होंने यह खास मुकाम हासिल कर लिया। सुदर्शन टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे तेज सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श हैं, जिन्होंने यह कारनामा 54 पारियों में किया था।
तोड़ दिया सचिन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु के 23 साल के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज़ 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 2006 में भारत के पहले टी-20 मैच में डेब्यू किया था और 2011 में 59वीं पारी में 2000 रन पूरे किए थे।
सुदर्शन ने पिछले सीजन में भी एक खास रिकॉर्ड बनाया था। वे आईपीएल में सिर्फ 25 पारियों में 1000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज़ भारतीय बल्लेबाज बने थे। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और रुतुराज गायकवाड़ का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 31 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। तेंदुलकर ने यह रिकॉर्ड अप्रैल 2010 में बनाया था, जबकि गायकवाड़ ने 2022 के सीजन में 1000 रन पूरे किए थे।
सबसे तेज 2000 टी20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज (पारी)
- 54 पारियां – साई सुदर्शन
- 59 – सचिन तेंदुलकर
- 60 – रुतुराज गायकवाड़
- 61 – देवदत्त पडिक्कल
- 61 – रजत पाटीदार
- 66 – सुरेश रैना
- 66 – ऋषभ पंत
- 66 – प्रशांत चोपड़ा
- 66 – तिलक वर्मा
- 67 – केएल राहुल
सनराइजर्स ने टाइटंस को बल्लेबाजी का मौका दिया
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने शुक्रवार को खेले गए आईपीएल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है, वहीं गुजरात टाइटन्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। टीम ने करीम जनत की जगह जेराल्ड कोएत्जी को शामिल किया है।
संबंधित खबरें
PV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
43 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines