साई किशोर ने इंग्लैंड की सरजमीं पर पंजा खोलकर मचाया धमाल, फिरकी गेंदबाजी के आगे थर-थर कांपे अंग्रेज

Sai Kishore: साई किशोर ने इंग्लैंड में तहलका मचा दिया है। कांउटी चैंपियनशिप में इस गेंदबाज का जलवा देखने को मिला। उन्होंने 5 विकेट हॉल अपने नाम कर लिया।

Cricket News - 2025-07-31T200220.688

Sai Kishore: इंग्लैंड में इन दिनों काउंटी चैंपियनशिप खेली जा रही है। भारत के कई खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। सरे की ओर से साई किशोर ने भी डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भाग लिया। उन्होंने अपनी फिरकी गेंदबाजी से अंग्रेजी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया और 5 विकेट लेकर सरे की ओर से अहम भूमिका निभाई। पहली पारी में उन्होंने खासा कमाल नहीं किया। लेकिन दूसरी पारी में इस गेंदबाज ने पांच विकेट हॉल अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

साई किशोर ने खोला पंजा

29 जुलाई से सरे और डरहम के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच की पहली पारी में साई किशोर ने 12 ओवर गेंदबाजी की और 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने अपनी गेंदबाजी का समा बांध दिया और टीम के लिए सबसे ज्यादा गेंदबाजी भी की। उन्होंने 41.4 ओवर गेंदबाजी की और 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया। उन्होंने 1.70 की इकोनॉमी रेट के साथ केवल 72 रन ही खर्च किए। अब किशोर की गेंदबाजी चर्चा में आ गई है। इससे पहले किशोर ने आईपीएल 2025 में धमाल मचाया था। वह लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार कर रहे हैं। साई के अलावा डरहम की ओर से बेन रइन ने भी पहली पारी में 5 विकेट अपने नाम किए थे।

विज्ञापन

ऐसा है मैच का हाल

डरहम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 55.1 ओवर में 153 रन बनाए थे, जिसके जवाब में सरे ने 68.1 ओवर में 322 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसके बाद दूसरी पारी में डरहम ने 344 रन बनाए। अब सरे को ये मैच जीतने के लिए 176 रन बनाने हैं। खबर लिखे जाने तक सरे 8.1 ओवर में 30 रन बना चुकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ