IND vs ENG: सीरीज के बीच इंग्लैंड पहुंचा ये भारतीय खिलाड़ी, खेलता दिखाई देगा 2 मैच

टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है, इस बीच भारतीय स्पिन गेंदबाज साई किशोर भी इंग्लैंड पहुंचे हैं। साई किशोर काउंटी चैंपियनशिप में सरे टीम की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे।

sai kishore

sai kishore

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। दूसरी तरफ भारत की महिला टीम और अंडर-19 टीम भी इंग्लैंड के दौरे पर है। वहीं अब एक और भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंचा है। हालांकि ये खिलाड़ी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए बल्कि काउंटी चैंपियनशिप खेलने के लिए पहुंचा है। इससे पहले ईशान किशन से लेकर युजवेंद्र चहल और खलील अहमद को भी काउंटी में खेलते हुए देखा गया था।

विज्ञापन

साई किशोर पहुंचे इंग्लैंड

आईपीएल 2025 में साई किशोर को गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए देखा गया था। इसके बाद वे तमिलनाडू प्रीमियर लीग में खेलते हुए दिखाई दिए थे। जिसके बाद अब साई किशोर इंग्लैंड पहुंचे हैं। इंग्लैंड में साई काउंटी चैंपियनशिप में खेलते हुए दिखाई देंगे। साई किशोर ने सरे टीम के साथ 2 मैचों का करार किया है। जिसकी जानकारी सरे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

विज्ञापन

सरे ने सोशल मीडिया पर साई किशोर की एक तस्वीर शेयर की है। जुलाई के अंत में साई किशोर सरे के लिए काउंटी चैंपियनशिप में खेलते हुए दिखाई देंगे। सरे के लिए साई किशोर पहला मैच 22 से 25 जुलाई तक खेलेंगे। ये मुकाबला यॉर्कशर के साथ खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच 29 जुलाई से 1 अगस्त तक खेला जाएगा।

विज्ञापन

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में साई किशोर के आंकड़े

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में साई किशोर का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। उन्होंने अभी तक 46 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 192 विकेट चटकाए हैं। पिछले सीजन रणजी ट्रॉफी में उन्होंने तमिलनाडू की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट चटकाए थे। जिसके चलते उनकी टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। इस सीजन साई ने 53 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ