Sahibzada Farhan: भारत और पाकिस्तान 21 सितंबर को आमने सामने हैं. एशिया कप 2025 में सुपर 4 के मुकाबले में दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला खेल रही है. भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने के लिए पाकिस्तान को न्योता दिया. सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे साहिबजादा फरहान ने अर्धशतकीय पारी खेली. इसके बाद उन्होंने विवादित सेलिब्रेशन किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है.
पाकिस्तानी बल्लेबाज का विवादित सेलिब्रेशन
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज ने इस मैच में 48 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए. हालांकि उन्होंने धीमी बल्लेबाजी की. अपना शतक पूरा करने के बाद दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने विवादित गन फायर सेलिब्रेशन किया. अब उनके सेलिब्रेशन पर विवाद खड़ा हो गया है. बता दें कि उन्होंने ऐसे समय पर ऐसा सेलिब्रेशन किया है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद चल रहा है. इसके बाद फरहान को शिवम दुबे ने आउट किया और पवेलियन जाने के लिए मजबूर कर दिया.
IND vs PAK मैच का लाइव ब्लॉग यहां क्लिक कर पढ़ें
पहले ओवर में मिला था जीवनदान
फरहान को पहले ही ओवर में जीवनदान मिला था, दरअसल हार्दिक पांड्या की गेंद पर फरहान ने बड़ा शॉट मारने का प्रयास किया था. लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाए और गेंद हवा में खड़ी हो गई, इसके बाद थर्ड मैन की दिशा में फील्डिंग कर रहे अभिषेक शर्मा ने स्टार्ट नहीं लिया और उन्होंने कैच छोड़ दिया. इसके अलावा भारतीय फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव ने पावर प्ले में सैम अयूब का आसान कैच छोड़ दिया था. वहीं शुभमन गिल ने भी पारी के अंतिम समय में फहीम अशरफ का आसान कैच छोड़ दिया था. इस मैच में भारत ने खराब फील्डिंग की.
पाकिस्तान ने बनाए 171 रन
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान के अलावा सभी बल्लेबाजों ने किश्तों में रन बनाए. फखर जमान ने 15 रन और सैम अयूब ने 21 रनों की पारी खेली. इसके अलावा सलमान अली आगा ने नाबाद 13 गेंदों में 17 रन बनाए, जबकि फहीम अशरफ ने 8 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: महामुकाबले में पाकिस्तान करेगी मैच विनर खिलाड़ी को बाहर! जाने कैसी नजर आएगी पाकिस्तान की प्लेइंग 11?
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
20 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
54 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines